बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी ने केंद्र सरकार पर सीमेंट प्लांट बन्द करने को सोची समझी साजिश करार दिया है । उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि जब हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी तो अडानी ने एकदम फैक्टरी को बन्द कर दिया जिससे यह साफ लगता है कि केंद्र सरकार की मिली भगति से यह सब कुछ हो रहा है।
राजेश धर्माणी ने कहा बिना नोटिस से फैक्टरियों को बन्द किया गया है और अडानी केंद्र सरकार के काफी नजदीकी है और केंद्र सरकार अभी तक इस मसले पर कुछ भी नही बोल रही है। उन्होंने कहा फैक्टरियों के बन्द होने से छोटे से लेकर बड़े कारोबारी को करोड़ों का नुकसान हो रहा है। यही नही अब छोटा कारोबार करने वालो को बच्चों की स्कूल फीस और घर का पालन पोषण करना भी मुश्किल हो रहा है । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ट्रक ऑपरेटर के साथ है ।
