बिलासपुर:सुभाष – नव वर्ष मेले के चलते श्री नैना देवी मंदिर रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है । रंग बिरंगी लाइटों के मनमोहक दृश्य श्रद्धालुओं को काफी भा रहे हैं। पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा श्री नैना देवी मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाने का कार्य किया जा रहा है ।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में की गई ये व्यवस्था
मंदिर न्यास अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर एवं मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हालांकि नववर्ष मेले के चलते पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी हो गया है । इसके अलावा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंजाब की समाजसेवी संस्था के द्वारा नए मेट बिछाई जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं का ठंड के मौसम में बजा बचाव हो सके। इसके अलावा पंजाब के समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा स्वादिष्ट लगरों की व्यवस्था भी की गई है ।
मंदिर न्यास के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने पत्रकारों को बताया कि नववर्ष मेला के चलते हिमाचल प्रदेश सरकार जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार हिमाचल प्रदेश के शक्ति पीठ पर व्यवस्थाओं पूरी तरह से सुचारु की गई है । सभी विभागों के द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं । उन्होंने कहा कि श्रद्धालु नववर्ष का आगाज माता के दरबार में दर्शन करके करते हैं। जिसके मद्देनजर साफ-सफाई खानपान और अन्य व्यवस्थाएं पूरी तरह से सुचारु है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को लाइनों में माता के दर्शन के लिए भेजा जाएगा। इसके अलावा श्री नैना देवी क्षेत्र को 9 सेक्टरों में बांटा गया है और प्रत्येक सेक्टर में पोता व्यवस्था की गई है ताकि नव वर्ष के दौरान श्रद्धालु माता का दर्शन करके खुशी-खुशी अपने घरों को लौट सके।
