By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला में तैनात ईडी के सहायक निदेशक विशाल दीप सिंह की गिरफ्तारी की मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला में तैनात ईडी के सहायक निदेशक विशाल दीप सिंह की गिरफ्तारी की मांग
himachalNews

शिमला में तैनात ईडी के सहायक निदेशक विशाल दीप सिंह की गिरफ्तारी की मांग

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2024/12/30 at 8:17 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी (TSN)-ईडी के सहायक निदेशक विशाल दीप सिंह के रिश्वत मामले के तार हिमाचल के बहुचर्चित स्कॉलरशिप घोटाले से जुड़े हुए हैं। शैक्षणिक संस्थानों के मालिकों ने ईडी के सहायक निदेशक विशाल दीप सिंह पर 25 करोड़ की रिश्वत मांगने के आरोप लगाए है।

SC,ST और OBC स्कॉलरशिप हड़पने की चल रही जांच

दरअसल 276 संस्थानों में से 29 शैक्षणिक संस्थानो पर एसी,एसटी और ओबीसी स्कॉलरशिप हड़पने की जांच चल रही है।अक्टूबर माह तक सब ठीक था लेकिन जैसे ही हर शैक्षणिक संस्थान से एक-एक करोड़ की मांग की गई थी। विशाल दीप सिंह ईडी का सहायक निदेशक बना नवंबर माह से शैक्षणिक संस्थानों के मालिकों को ईडी ऑफिस बुलाकर तंग करना शुरू कर दिया और गिरफ्तारी का डर दिखाकर रिश्वत मांगना शुरू कर दिया। जिससे तंग होकर मजबूरन सीबीआई को शिकायत करनी पड़ी और सीबीआई ने जाल बिछाकर संस्थानों द्वारा दी गई रिश्वत को आरोपी के ठिकानों से 55 लाख के रूप में रिकवर किया। हालांकि आरोपी विशाल दीप अभी भी फरार चल रहा है.ये बात स्कॉलरशिप घोटाले में फंसे शैक्षणिक संस्थानों के मालिकों ने शिमला में बकायदा पत्रकार वार्ता में कही है।मालिकों का कहना है कि उन्हें ईडी दफ्तर बुलाकर दिन भर बिठाया जाता था और सबसे पैसे इक्कठे कर 25 करोड़ की रिश्वत मांगी जाती थी। जिससे तंग होकर आत्महत्या तक की नौबत आ गई थी। अंत में सीबीआई को शिकायत करनी पड़ी। जब भी विशाल दीप सिंह दफ्तर बुलाता था मेशा पैसों की डिमांड करता और पैसे न देने पर जेल भेजने की धमकी देता था। मामले में ईडी के दो अन्य अधिकारियों नीरज गर्ग और सुनील कुमार पर भी आरोप लगाए गए हैं। संस्थान मालिक का कहना है कि 19 दिसंबर को उन्हें ईडी कार्यालय बुलाया गया था, जहां पर दो अधिकारियों ने रिश्वत की रकम तय हो गई और बाद में उच्चाधिकारी के पास भेज दिया, जिसने अलग से रिश्वत की मांग की।

शैक्षणिक संस्थानों के मालिकों की शिकायत पर सीबीआई ने रिकवर किए हैं 55 लाख

शैक्षणिक संस्थान के चेयरमैन ने इसकी शिकायत सीबीआई चंडीगढ़ को की थी।उनके बाद जीरकपुर व पंचकूला में तय की गई रिश्वत की रकम के साथ बुलाया गया था,जहां सीबीआई ने पहले से ही जाल बुन रखा था।इसके अलावा सीबीआई ने शिमला कार्यालय में भी रेड की। आराेपी रिश्वत की रकम लेने के लिए दो अलग-अलग वाहनों में आए थे, जिन्होंने पहले जीरकपुर और बाद में पंचकूला से रिश्वत की रकम ली और फरार हो गए।ईडी अधिकारी का भाई विकास दीप सिंह इसमें शामिल था। इससे रिश्वत के 55 लाख भी बरामद हुए। जबकि मुख्य आरोपी ईडी का सहायक निदेशक विशाल दीप सिंह फरार चल रहा है। हालांकि, अब विभाग ने उसे सस्पेंड कर दिया है।

हिमाचल के 181 करोड़ के बहुचर्चित स्कॉलरशिप घोटाले से जुड़े हैं मामले के तार

हिमाचल में वर्ष 2013 से 2017 के दौरान करीब 181करोड़ के स्कॉलरशिप घोटाले का मामला सामने आया था।राज्य सरकार के अनुरोध पर वर्ष 2019 में सीबीआई ने निजी शैक्षणिक संस्थानों के खिलाफ मामला दर्ज किया।इसके बाद हाईकोर्ट ने भी मामले की जांच व निगरानी की।समय-समय पर स्थिति संबंधी रिपोर्ट दायर की गई।यह मामला केंद्र सरकार की ओर से एससी,एसटी,ओबीसी श्रेणियों के विद्यार्थियों की मदद के लिए शुरू की गई छात्रवृत्ति योजना के कथित दुरुपयोग से संबंधित था।छात्रवृत्ति योजना को राज्य सरकार के माध्यम से कार्यान्वित किया गया।

स्कॉलरशिप घोटाले में सीबीआई ने आईटीएफटी न्यू चंडीगढ़ के गुलशन शर्मा,कालाअंब स्थित हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट के विकास बंसल,अपैक्स संस्थान इंद्री करनाल के रजनीश,आईसीएल संस्थान अंबाला के संजीव प्रभाकर, रजिस्ट्रार लेफ्टिनेंट कर्नल जोगेंद्र सिंह,हिमालयन ग्रुप आफ प्रोफेशनल इंस्टिट्यूट कालाअंब के रजिस्ट्रार पन्ना लाल शिवेंद्र को गिरफ्तार किया था। इनका नाम छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़ा था।

छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के एक संस्थान की करीब 4.50 करोड़ की संपत्ति को भी अटैच किया था।संस्थान का हिमाचल के ऊना में भी अध्ययन केंद्र है।संस्थान पर 800 से अधिक छात्रों की छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप है।घोटाले में संलिप्त 27 संस्थानों में से 19 हिमाचल व 8 प्रदेश से बाहर के थे। ऐसे में ईडी भी इस मामले की जांच कर रही है।

TAGGED: Shimla ED Assistant Director case
Chandrika December 30, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर…बोले हर बजट में भाषण देकर भूल जाते हैं सूबे के मुखिया
Next Article हिमाचल में पंजाब के टूरिस्टों की दबंगई का मामला आया सामने…दुकानदारों से की मारपीट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मेडस्वान क्रिकेट लीग 2026 के अंतर्गत सुंदरनगर में रोमांचक मुकाबलों का आयोजन

Ago

गोविंद सागर झील में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Ago

संक्रांति पर माता चिंतपूर्णी धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Ago

सरकारी दस्तावेज में कथित बदलाव पर आयुष विभाग सख्त, जांच के बाद होगी कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?