By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भीषण ठंड में शिमला टालैंड में बेसहारा मनोरोगी बुजुर्ग…रेस्क्यू करने की एसपी से मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भीषण ठंड में शिमला टालैंड में बेसहारा मनोरोगी बुजुर्ग…रेस्क्यू करने की एसपी से मांग
himachalNews

भीषण ठंड में शिमला टालैंड में बेसहारा मनोरोगी बुजुर्ग…रेस्क्यू करने की एसपी से मांग

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/02/28 at 4:10 PM
Share

शिमला 28 फरवरी(TSN)-शहर के टालैंड स्थित बस स्टॉप पर रेन शेल्टर में भीषण ठंड में एक मनोरोगी बुजुर्ग बेसहारा हालत में रात गुजार रहा है।उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव ने शिमला के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मांग की है कि उसे मेंटल हेल्थ केयर एक्ट 2017 के अंतर्गत रेस्क्यू किया जाए।ऐसा न करने पर बुजुर्ग की जान खतरे में पड़ सकती है।

उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो.अजय श्रीवास्तव का कहना ये

उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो.अजय श्रीवास्तव ने बताया कि हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के दो फैसलों में भी बेसहारा मनोरोगियों को इस कानून के अंतर्गत रेस्क्यू करने का दायित्व जिला पुलिस अधीक्षकों को दिया गया है।उन्होंने कहा कि 2017 के कानून के अनुसार सड़क पर बेसहारा स्थिति में रहने वाले किसी भी मनोरोगी को पुलिस जानकारी मिलने पर अपने संरक्षण में लेगी।इसके बाद उसे किसी नजदीकी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया जाएगा।यदि डॉक्टर को उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लगती है तो उसके आधार पर मनोरोगी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के पास पेश किया जाएगा। प्रो. अजय श्रीवास्तव ने कहा कि न्यायिक मजिस्ट्रेट बाकायदा आदेश पारित करके उसे ऐसे नजदीकी अस्पताल में भेजेगा जहां मनोचिकित्सक उपलब्ध हो। मजिस्ट्रेट के आदेश पर उसे मुफ्त दवा इलाज और भर्ती रहने की सुविधा देना अस्पताल की जिम्मेवारी है।

मनोरोगी बुजुर्ग स्वयं को पानीपत का रहने वाला बताता है

उन्होंने कहा कि यह मनोरोगी बुजुर्ग स्वयं को पानीपत का रहने वाला बताता है।वह कहता है कि किसी काम से यहां आया है।कुछ और पूछने पर बार-बार कहता है कि मुझे भूख लगी है कुछ खाने को दे दो। कुछ संवेदनशील लोगों ने उसे कंबल दिए हैं।प्रो. अजय श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक से कानून के मुताबिक तुरंत इस मनोरोगी बुजुर्ग को रेस्क्यू करने की मांग की है।उनके अनुसार पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने कानून के मुताबिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

TAGGED: Shimla umang foundation
Chandrika February 28, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी.. मैदानी क्षेत्र में बारिश का दौर जारी..ऑरेंज अलर्ट
Next Article CM सुक्खू ने दिए डैम के गेट खोलने के आदेश.. नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?