Hamirpur, 2 July: पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि एक कैबिनेट मंत्री द्वारा NHAI अधिकारी की पिटाई ने लोकतंत्र को शर्मसार किया है। राणा ने कहा कि यह घटना न केवल प्रदेश की छवि को धूमिल करती है, बल्कि केंद्र से मिले 23,729 करोड़ के विकास कार्यों पर भी असर डालती है।
राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री से मांग की कि इस घटना पर कैबिनेट की आपात बैठक बुलाकर संबंधित मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया जाए। साथ ही राणा ने आरोप लगाया कि सरकार अपने चुनावी वादे पूरे करने में नाकाम रही है — चाहे वो महिलाओं को ₹1500 महीना देना हो या कर्मचारियों के बकाए चुकाना।राणा ने कहा कि प्रदेश में ठेकेदारों की पेमेंट, मेडिकल बिल अटके पड़े हैं, और मंत्री अपनी नाकामी का गुस्सा अधिकारियों पर निकाल रहे हैं। मुख्यमंत्री की चुप्पी भी इस मामले में चिंता का विषय है।
