By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सुन्नी में सड़क पर रह रहे बेसहारा बीमार बुजुर्ग को वृद्धाश्रम भेजने की मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सुन्नी में सड़क पर रह रहे बेसहारा बीमार बुजुर्ग को वृद्धाश्रम भेजने की मांग
himachalNews

सुन्नी में सड़क पर रह रहे बेसहारा बीमार बुजुर्ग को वृद्धाश्रम भेजने की मांग

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/03/03 at 9:20 PM
Share

शिमला,3मार्च -शिमला से लगभग 50 किलोमीटर दूर सुन्नी बाजार में भीषण ठंड में दयनीय हालत में रह रहे बेघर, बीमार बुजुर्ग बलवंत को तुरंत रेस्क्यू कर बसंतपुर वृद्धाश्रम भेजने की ज़रूरत है।इसके लिए उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो.अजय श्रीवास्तव ने एससी,ओबीसी एवं अल्पसंख्यक विभाग की निदेशक को पत्र लिखा है।उनका कहना है कि इस बुजुर्ग के मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हो रहा है और जीवन खतरे में है।निदेशक किरण भड़ाना ने बुजुर्ग बलवंत को रेस्क्यू कर वृद्ध आश्रम भेजने का आश्वासन दिया है।

विभाग की निदेशक को भेजे पत्र में कहा गया है कि यह बुजुर्ग गंभीर रूप से बीमार है।सुन्नी बाजार में ठंड के मौसम में भी खुले में रात गुजारने पर मजबूर है।उसके जीवन रक्षा के अधिकार एवं अन्य मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए उसे तुरंत इलाज और वृद्ध आश्रम में रखे जाने की आवश्यकता है।

उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष ने कहा बुजुर्ग का जीवन खतरे में

प्रो.अजय श्रीवास्तव ने बताया कि स्थानीय दुकानदार एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका अल्पना गुप्ता कई महीनों से उसे बिस्तर,गर्म कपड़े और भोजन दे रहे हैं।दुकानदार जसमीर सिंह ने अपनी दुकान के साथ उन्हें सोने के लिए जगह दी है।बीमार होने पर उसे अस्पताल में भरती करने एवं इलाज का इंतजाम भी स्थानीय लोग करते हैं।लेकिन उसे वृद्ध आश्रम में भेजे जाने की आवश्यकता है।

स्थानीय लोगों ने बताया की बलवंत मूल रूप से बिलासपुर जिले का रहने वाला है। लेकिन वर्षों से सुन्नी में मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर करता था। लेकिन वृद्धावस्था में अशक्त और बीमार होने के कारण अब वह कोई काम नहीं कर पाता है। इसलिए सड़क पर रहना उसकी मजबूरी है। अपने परिवार के बारे में वह कोई जानकारी नहीं देता है।

प्रो.अजय श्रीवास्तव ने उम्मीद जताई कि विभाग की निदेशक शीघ्र ही उसके इलाज और उचित पुनर्वास की व्यवस्था कर देंगी। उनका कहना है कि यदि किसी को बेसहारा हालत में कोई बेघर बुजुर्ग,बेसहारा महिला,अनाथ बच्चा या मनोरोगी सड़क पर दिखता है तो प्रशासन एवं पुलिस को सूचित कर उसे रेस्क्यू कराने का प्रयास करना चाहिए।

TAGGED: Shimla umang foundation
Chandrika March 3, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बोले नौसिखिए और नालयक लोग चला रहे हैं प्रदेश सरकार
Next Article नगर निगम घर द्वार सुनेगा समस्याएं.. छोटा शिमला में समाधान शिविर लगा कर की शुरुआत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इंदौरा क्षेत्र में विकास को गति: विधायक मलेंद्र राजन ने दो पुलों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

Ago

ज्वाली में कांग्रेस के संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर अहम बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया गया सक्रियता का संदेश

Ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा शुरू, छराबड़ा में हुआ भव्य स्वागत

Ago

ऊना में लूट की वारदातों का खुलासा: दो आरोपी जालंधर से गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी ऊना, राकेश-: हिमाचल प्रदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?