By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सीमेंट प्लांट बंद करने के विरोध में प्रदर्शन जारी, एसीसी सीमेंट प्लांट के गेट के बाहर फूंका अडानी का पुतला
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सीमेंट प्लांट बंद करने के विरोध में प्रदर्शन जारी, एसीसी सीमेंट प्लांट के गेट के बाहर फूंका अडानी का पुतला
himachal

सीमेंट प्लांट बंद करने के विरोध में प्रदर्शन जारी, एसीसी सीमेंट प्लांट के गेट के बाहर फूंका अडानी का पुतला

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/01/08 at 12:28 AM
Share

सुभाष ठाकुर, बिलासपुर: प्रदेश में बंद पड़े सीमेंट प्लांट को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी हैं। यह प्रदर्शन शनिवार को 24वें दिन में प्रवेश कर गया हैं। प्रदर्शन जितना आगे बढ़ता जा रहा है उतना ही प्रदर्शनकारियों का आक्रोश की बढ़ता जा रहा हैं। यही वजह है कि शनिवार को बिलासपुर सदर के पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बंबर ठाकुर व शिमला क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने ट्रक ऑपरेटरों के आंदोलन में मुख्य रूप से शिरकत करने के लिए पहुंचे । प्रदर्शन में बीडीटीएस के चेयरमैन लेख राम वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य काफी संख्या में मौजूद रहे।

इस अवसर पर ट्रक आपरेटरों ने अडानी का पुतला जलाया। ट्रक ऑपरेटरों ने बीडीटीएस परिसर से लेकर एसीसी गेट तक विरोध रैली निकाली। इस अवसर पर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने अडाणी समूह की ओर से की गई तालाबंदी की निंदा करते हुए कहा कि ट्रक ऑपरेटरों केे हितों से किसी तरह का खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा, बल्कि इस आंदोलन में वह उनके साथ खड़े हैं।
उन्होंने कहा कि यहां पर अडानी समूह की तालाबंदी सहन नहीं की जाएगी।  इस मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस सरकार ट्रक ऑपरेटरों के साथ हैं । प्रदेश कांग्रेस सरकार इस मुद्दे को सुलझाने के प्रति वचनबद्ध हैं। कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो बिना भेदभाव से सभी को एक  समान नजर से देखती हैं। इस अवसर पर शिमला क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि यह मसला ट्रक ऑपरेटरों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मसला हिमाचल की जनता से जुडा हैं ।
इस आंदोलन को पूरे हिमाचल में फैलाया जाएगा। इस आंदोलन के प्रति उनकी भी जिम्मेवारी हैं। वह इस आंदोलन की सफलता के लिए ट्रक ऑपरेटरों के साथ हैं व उनके साथ बैठ कर भावी रणनीति बनाएंगेे कि इस आंदोलन को कैसे कामयाब किया जा सके। उन्होंने प्रदेश एवं केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप कर शीघ्र ट्रक आपरेटरों के  मुद्दे का समाधान करने की मांग की है। पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि यह आंदोलन लंबा जाएगा। यह लड़ाई किसी आम आदमी से नहीं बल्कि विश्व के तीसरे नंबर के अमीर व्यक्ति से है। ट्रक ऑपरेटरों को अपने आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से लड़ना पड़ेगा।
इस दौरान सरकार और अदानी समूह की ओर से उन्हें उकसाने का प्रयास भी किया जाएगा और यदि आप लोग उकसावे में आ गए तो आपका आंदोलन बिखर जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को लड़ने के लिए मातृ शक्ति का होना जरूरी है। इसके लिए बीडीटीएस को महिला मंडलों , स्वयं सहायता समूहों और पंचायती राज संस्थाओं से संपर्क करके उन्हें आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आगे लाना होगा।
TAGGED: ACC Cement, Adani', Bilaspur, Demonstration
admin January 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कंधे पर हल लेकर पैदल यात्रा कर आख़िर क्यों मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा किसान लायक राम
Next Article नूरपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 55.82 ग्राम चिट्टा ओर 39400 रूपए की नगदी की बरामद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

बानली गांव में 10 महीने से ठप सड़क, मरीजों को चारपाई पर ले जाने को मजबूर लोग

Ago

सलूणी में पार्किंग की कमी बनी बड़ी समस्या, प्रशासन ने शुरू की पहल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?