By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल प्रदेश में 108-102 एंबुलेंस कर्मियों का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल प्रदेश में 108-102 एंबुलेंस कर्मियों का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
himachal

हिमाचल प्रदेश में 108-102 एंबुलेंस कर्मियों का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/02/16 at 6:29 PM
Share
शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर राजधानी शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय हड़ताल के अंतिम दिन सैकड़ों कर्मचारी कुसुंपटी स्थित नेशनल हेल्थ मीशन (एनएचएम) कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
प्रदर्शन सीटू के बैनर तले आयोजित किया गया। यूनियन नेताओं का आरोप है कि एंबुलेंस सेवा में कार्यरत पायलट, कैप्टन और ईएमटी कर्मचारियों को तय न्यूनतम वेतन नहीं मिल रहा है। 12-12 घंटे की ड्यूटी के बावजूद ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जाता। इसके अलावा साप्ताहिक अवकाश, वार्षिक छुट्टियां और अन्य श्रम अधिकारों का भी सही ढंग से पालन नहीं हो रहा है।कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि ईपीएफ और ईएसआई जैसी सुविधाओं में अनियमितताएं हैं और जो कर्मचारी अपनी आवाज उठाते हैं, उन्हें प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि श्रम विभाग और न्यायालयों के निर्देशों के बावजूद जमीनी स्तर पर सुधार नहीं हुआ है।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर राज्यव्यापी बड़ी हड़ताल भी की जा सकती है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।यूनियन प्रतिनिधि ने कहा कि कर्मचारियों का उद्देश्य सेवा बाधित करना नहीं, बल्कि अपने वैधानिक अधिकारों की रक्षा करना है।
TAGGED: Shimla Demonstration of 108-102 ambulance workers
Chandrika February 16, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मेडिकल कॉलेजों और सुपर स्पेशियलिटी संस्थानों के आधुनिकीकरण के लिए 1617 करोड़ रुपये किए स्वीकृत
Next Article 500 साल की विरासत का उत्सव: छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?