By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 500 साल की विरासत का उत्सव: छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 500 साल की विरासत का उत्सव: छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ
himachal

500 साल की विरासत का उत्सव: छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/02/16 at 6:34 PM
Share
मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी के नाम से विख्यात हिमाचल प्रदेश का ऐतिहासिक शहर मंडी इन दिनों अपनी 500 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा का जश्न मना रहा है। इसी ऐतिहासिक अवसर पर अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ पारंपरिक आस्था और भव्यता के साथ हुआ। सात दिवसीय इस देव महाकुंभ की शुरुआत पारंपरिक जलेब से हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर देव संस्कृति की अनूठी झलक पेश की।
महोत्सव का विधिवत उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने किया। उन्हें पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया, जिसके बाद उन्होंने ऐतिहासिक राज माधव राय मंदिर में पूजा-अर्चना की। यहीं से पहली पारंपरिक जलेब आरंभ हुई, जो पूरे शहर से होते हुए पड्डल मैदान में जाकर संपन्न हुई।जलेब के दौरान देवी-देवताओं के सजे-धजे रथ, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन और लोकनृत्य ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।स्थानीय देवलु अपने-अपने देव रथों के साथ नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। पारंपरिक वेशभूषा और रंग-बिरंगी पगड़ियों से सजी भीड़ ने इस आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया। सड़कों के दोनों ओर खड़े हजारों दर्शक इस अद्भुत दृश्य के साक्षी बने।
पड्डल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में डिप्टी सीएम ने कहा कि मंडी देवभूमि है और 500 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा पूरी करना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र की व्यस्तता के कारण मुख्यमंत्री इस बार शामिल नहीं हो सके, लेकिन इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर उन्हें स्वयं को गौरवान्वित महसूस हो रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि 500 वर्षों के इस स्वर्णिम पड़ाव को वर्ष भर विभिन्न सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आयोजनों के माध्यम से मनाने की योजना बनाई जाएगी। भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के साथ मिलकर शहर की समृद्ध विरासत, लोकपरंपराओं और धार्मिक धरोहर को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने के प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। महोत्सव के पहले ही दिन उमड़ा जनसैलाब इस बात का संकेत है कि छोटी काशी की देव संस्कृति आज भी लोगों की आस्था का केंद्र बनी हुई है।
TAGGED: Mandi International Shivratri festival
Chandrika February 16, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल प्रदेश में 108-102 एंबुलेंस कर्मियों का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Next Article नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 717 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में मंदिरों पर चोरों की नजर, न्यू कथेड़ शिव मंदिर से दानपात्र और कैमरे चोरी

Ago

कंडवाल चेकपोस्ट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 43.56 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Ago

माता चिंतपूर्णी के दरबार में कौशल ट्रेवल्स का विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Ago

अमेरिकी हमले में मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा की मौत, कैप्टन संजय पराशर ने परिवार से मिलकर जताया शोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?