चंबा, मंजूर पठान -:नगर परिषद चंबा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी स्थिति मजबूत बताते हुए बहुमत हासिल करने का दावा किया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि पार्टी को जनता और कार्यकर्ताओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है तथा चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ उतर रही है।
सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में कांग्रेस उम्मीदवार लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। उनके अनुसार इस बार चुनाव में विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दे प्रमुख रहेंगे। कांग्रेस उम्मीदवार इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों से लोग निराश हैं, जिसका असर नगर परिषद चुनावों में देखने को मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि जनता बदलाव चाहती है और इसका लाभ कांग्रेस को मिलेगा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि पार्टी नगर परिषद चंबा में स्पष्ट बहुमत के साथ अपना बोर्ड बनाने में सफल होगी।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। साथ ही कहा कि सभी वार्डों में संगठन पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रहा है और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों तक पार्टी की नीतियां पहुंचा रहे हैं।
