By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धर्मशाला में किसान सभा का प्रदर्शन: जमीन से बेदखली रोकने और नीति बनाने की मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > धर्मशाला में किसान सभा का प्रदर्शन: जमीन से बेदखली रोकने और नीति बनाने की मांग
himachalNews

धर्मशाला में किसान सभा का प्रदर्शन: जमीन से बेदखली रोकने और नीति बनाने की मांग

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/01/19 at 5:59 PM
Share
Dharamshala, Rahul-:धर्मशाला में हिमाचल किसान सभा ब्लॉक कमेटी ने राज्य किसान सभा के आह्वान पर किसानों की मांगों को लेकर जोरदार रैली निकाली। रैली का आयोजन डाकघर से लेकर जिलाधीश कार्यालय तक किया गया। रैली का नेतृत्व राज्य उपाध्यक्ष शौकिनी कपूर, जिला कांगड़ा के अध्यक्ष जगदीश जग्गी और उपाध्यक्ष प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
किसान नेताओं ने प्रदर्शन में सरकार से अपील की कि हिमाचल प्रदेश में किसानों की जमीन से बेदखली तुरंत रोकी जाए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के 16 सितंबर के आदेश के अनुसार भूमि नीति बनाए और इसे तुरंत केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजा जाए। साथ ही, वन संरक्षण कानून 1980 में संशोधन के लिए केंद्र सरकार से वार्ता की मांग की गई, ताकि वन भूमि देने का अधिकार हिमाचल सरकार को मिल सके।किसानों ने वन अधिकार कानून 2005 को सख्ती से लागू करने और पुस्तैनी कब्जों को नियमित करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि हिमाचल के प्रत्येक परिवार को 10 करनाल भूमि दी जाए और शहरों में दो बिस्वा भूमि देने के कानून को पूरी शक्ति से लागू किया जाए, ताकि भूमिहीन परिवारों को उजड़ने से बचाया जा सके।
रैली में किसानों ने स्मार्ट मीटर लगाने को तुरंत बंद करने की भी मांग की, क्योंकि इससे आम बिजली उपभोक्ताओं को भविष्य में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने मनरेगा कानून को बहाल करने और 200 दिन का रोजगार देने की भी अपील की। इसके साथ ही, मनरेगा जैसी योजना शहरों में भी लागू की जाए ताकि शहरी गरीब परिवारों को 100 दिन का रोजगार मिल सके।किसान नेताओं ने बेसहारा पशुओं की समस्या पर भी ध्यान देने की मांग की और कहा कि ऐसे पशुओं को पकड़कर गौसदनों में भेजा जाए।रैली में हिमाचल किसान सभा के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश कुमार, सचिव धनवीर सिंह और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
TAGGED: Dharamshala Demonstration of Kisan Sabha
Chandrika January 19, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 14वीं वाहिनी एनडीआरएफ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 21वां स्थापना दिवस
Next Article केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश का 16वां स्थापना दिवस, 20 से 31 जनवरी तक होंगे विविध कार्यक्रम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में चिट्टा माफिया पर पुलिस का शिकंजा कड़ा, जनता से मांगा सहयोग

Ago

धर्मशाला में म्यूजियम डे पर सजेगी पंजाब के कलाकारों की खास प्रदर्शनी

Ago

चिंतपूर्णी में भाजपा प्रत्याशी पवनजीत सिंह को मिला वरिष्ठ नेता का समर्थन, लोगों से सहयोग की अपील

Ago

कांगड़ा में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, हेरोइन व नकदी के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?