By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सुक्खू सरकार के दो साल जश्न में झूठ और नाकामयाबियों का प्रदर्शन -राकेश जम्वाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सुक्खू सरकार के दो साल जश्न में झूठ और नाकामयाबियों का प्रदर्शन -राकेश जम्वाल
himachalpolitical

सुक्खू सरकार के दो साल जश्न में झूठ और नाकामयाबियों का प्रदर्शन -राकेश जम्वाल

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/12/04 at 8:41 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने दो साल के कार्यकाल में प्रदेश को आर्थिक और प्रशासनिक संकट के कगार पर ला खड़ा किया है।जनता के बीच झूठे दावे कर रही सरकार की वास्तविकता अब लोगों के सामने आ चुकी है।भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह पहली ऐसी सरकार है,जो अपनी नाकामयाबियों का जश्न मनाने में व्यस्त है।उन्होंने मंडी जिले के सिराज में मुख्यमंत्री के हालिया कार्यक्रम का हवाला देते हुए कहा कि अब जनता इनकी बातों को सुनना भी पसंद नहीं करती। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लोग उनके संबोधन से पहले ही उठकर जाने लगे। राकेश जम्वाल ने कहा कि यह सरकार अपनी कथनी और करनी के बड़े अंतर के कारण जनता का विश्वास पूरी तरह खो चुकी है।

काले झंडे और जनता का विरोध:

राकेश जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के मंत्री मुख्यमंत्री के दबाव में काम करने में असमर्थ हैं और यही कारण है कि लोग उनके विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।मंत्री जगत नेगी और पूर्व सीपीएस संजय अवस्थी को जिस विरोध का सामना करना पड़ा,वह आने वाले दिनों में कांग्रेस के हर मंत्री और विधायक को झेलना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की झूठ की दुकान अब ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है।जो बोया है, उसे काटने का समय आ गया है।हिमाचल की जनता कांग्रेस को कड़ा सबक सिखाएगी।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर हमला:

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि झूठ बोलने की आदत पहले सिर्फ मुख्यमंत्री में थी, लेकिन अब उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी उसी राह पर चल पड़े हैं।उन्होंने उपमुख्यमंत्री के बयान,जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उनकी सरकार ने दो साल में जितनी नौकरियां दी हैं,उतनी पिछली सरकार ने पांच साल में नहीं दीं,पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,अगर नौकरियां अपने रिश्तेदारों, मित्रों और करीबियों को देने की बात हो रही है,तो यह दावा सही है।लेकिन जनता और बेरोजगार युवाओं को ठगने के लिए कांग्रेस सरकार को कभी माफ नहीं किया जाएगा।

TAGGED: Mandi BJP MLA Rakesh jamwal
Chandrika December 4, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री बोले …हिमाचल में BJP (O) और BJP (C) के बीच लड़ाई
Next Article कांगड़ा कला संग्रहालय में हिमालयन इंटरनेशनल चित्रकला प्रदर्शनी का आगाज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?