नाहन : देवेंद्र कुमार (TSN)- विधानसभा क्षेत्र नाहन की ग्राम पंचायत पडदुनि में दर्जनों ग्रामीण वन विभाग व जिला प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठे हुए है । क्षेत्र में घुमंतु गुर्जरों की संख्या को लेकर ग्रामीण परेशान है यहां बढ़ते घुमंतू गुर्जरों के डेरे स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बने है । वही यहां गुर्जरों के डेरो में संदिग्ध गतिविधियों की भी आशंका जताई गई,जिससे लोगों में भी डर का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग की श्रेय पर इन घुमंतू गुर्जरों को यहां बिना परमिट बसाया जा रहा है ।जिसके चलते गांव के लोगों की जहां फैसले बर्बाद हो रही हैं तो वहीं पशुओं के लिए घास पत्ती नहीं मिल पा रही है। लगातार क्षेत्र में बढ़ती आबादी भी गंदगी का आलम है । गांव में पेयजल स्रोत भी लगातार दूषित हो रही है और समस्या लगातार बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार समस्या से जिला प्रशासन समेत वन विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है लगातार क्षेत्र में घुमंतु गुर्जरों को संख्या बढ़ रही हैं यहां करीब 30 से 35 डेरे अब गुर्जरों के हो चले है। लगातार क्षेत्र में गुर्जरों की संख्या में इजाफा हो रहा है इन गुर्जरों के यहां क्षेत्र में परमिट भी नहीं है । बिना परमिट वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जाकर इन गुर्जरों को यहां बसाया जा रहा है जिससे स्थानीय करीब एक दर्जन गांव की सैकड़ो लोग परेशानी झेल रहे है।ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इस इलाके में जब से गुर्जरों की संख्या बढ़ रही है संदिग्ध गतिविधियो को भी अंजाम दिया जा रहा है कुछ लोग यहां रात के अंधेरे में पहुंचते हैं और सुबह होने से पहले ही यहां से निकल जाते है। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि इस मामले को गंभीरता से ले।
ग्रामीणों ने संदिग्ध गतिविधियों की भी जताई आशंका
वही धरने पर बैठे लोगों के समर्थन में उतरे आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी नाथूराम चौहान ने भी इस विषय पर चिंता जताई और कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि घुमंतू गुर्जर यहां स्थाई रूप से रहने लगे हैं जो स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बने हुए है। नाथूराम चौहान ने इस बात पर चिंता जताई कि यहां भारी राज्यों के लोग रात के अंधेरे में पहुंचते हैं और सुबह होने से पहले ही निकल जाते हैं ऐसे में लगता है कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसा कानून हिंदुस्तान में नहीं बना है क्योंकि यहां उसका कोई पालन नहीं किया जा रहा है।
आला अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी
वही इस संबंध में जब वन विभाग के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने भी माना की गुर्जरों वन विभाग और विद्युत विभाग की जमीनों पर अवैध कब्जे किए हुए हैं। स्थानीय रेंज ऑफिसर राजेन्द्र सिंह ने बताया कि इस बारे में बताया कि मामले को लेकर आला अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। आगामी आदेशों के बाद कार्यवाही की जाएगी।
