बिलासपुर : सुभाष ठाकुर (TSN)- जिला बिलासपुर में कांग्रेस संगठन द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर भवन लखनपुर में किया गया |प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के उपाध्यक्ष रविरतन शर्मा व राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल की सचिव ज्योति खन्ना की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से कांग्रेस पार्टी के सभी संगठनो ने भाग लिया |
कांग्रेस सेवा दल के उपाध्यक्ष रविरतन शर्मा ने कहा कि संगठन को आगे बढ़ाने और कांग्रेस पार्टी के संगठन को कैसे मजबूत किया जाएगा, उसको लेकर विस्तार से सभी संगठनो के साथ चर्चा की गई |इस कार्यक्रम में अगले तीन-चार वर्षो में 10 से 15000 युवाओं को कांग्रेस पार्टी के साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है | प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश सरकार की जनकल्याण नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा | उन्होंने कहा कि युवा संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों में किया जाएगा|युवाओं को जोड़ा जाएगा,ताकि कांग्रेस पार्टी मजबूत बने |
