By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कुल्लू की भरेंन पंचायत से लापता जगमोहन…परिवार वालो ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी..
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कुल्लू की भरेंन पंचायत से लापता जगमोहन…परिवार वालो ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी..
himachalNews

कुल्लू की भरेंन पंचायत से लापता जगमोहन…परिवार वालो ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी..

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/12/18 at 5:26 PM
Share

कुल्लू :मनमिंदर अरोड़ा (TSN)-जिला कुल्लू की भरेंन पंचायत से लापता चल रहे जगमोहन के मामले में अब उसकी पत्नी व परिवार वालों ने पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई करने की मांग रखी है और कहा है कि अगर 10 दिनों के भीतर उन्हें न्याय नहीं मिलता है। तो वह ढालपुर में भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। ऐसे में पीड़ित परिवार ने एक बार फिर से कुल्लू पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं।

लापता चल रहे जगमोहन की पत्नी शकुंतला ठाकुर ने कहा कि 4 नवंबर से उसका पति जगमोहन लापता चल रहा है और अभी तक वह अपने घर वापस नहीं लौटा है। ऐसे में उसे शक है कि गांव के लगते लोगों के द्वारा उसे अगवा किया गया है या फिर उसकी ह+त्या कर दी गई है। ऐसे में जब उन्होंने इस बारे कुल्लू पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई तो मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी के द्वारा उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। महिला शकुंतला देवी का कहना है कि जब वह पुलिस थाना में अपने पति की खोजबीन के लिए पहुंची। तो पुलिस अधिकारी के द्वारा उनके साथ काफी गलत व्यवहार किया गया और उन्हें ही इस मामले में गलत ठहराया गया।

पुलिस को करनी चाहिए तलाश…तभी आएगी सच्चाई सामने

शकुंतला का कहना है कि अगर उनके पति गलत है। तब भी तो पुलिस को उनके तलाश करनी चाहिए और उसके बाद ही यह पता चल पाएगा कि आखिर गलती किसकी है। पुलिस के द्वारा बार-बार यह कहा जा रहा है कि वह ही गलत है। जबकि जगमोहन के आने के बाद ही इस पूरी सच्चाई का पता चल पाएगा।शकुंतला देवी ने कहा कि आखिरी बार उसके पति की बात किसी महिला से हुई थी। लेकिन पुलिस उस महिला से भी सख्ती से पूछताछ नहीं कर पा रहा है। ऐसे में महिला व उसके परिवार वालों के साथ सख्ती से पूछताछ की जाए वरना वे भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।

राजपूत महासभा का कहना ये

वहीं राजपूत महासभा के प्रदेश कार्यकारी सदस्य जितेंद्र राजपूत ने बताया कि लापता चल रहे जगमोहन के मामले में राजपूत सभा ने कड़ा संज्ञान लिया है और फिर से पुलिस प्रशासन से आग्रह किया जा रहा है कि लापता की जल्द से जल्द तलाश की जाए। इसके अलावा पीड़ित परिवार के द्वारा जिन-जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। उनसे भी सख्ती से पूछताछ की जानी चाहिए। ताकि इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। अगर पुलिस के द्वारा 10 दिनों के भीतर कोई निष्कर्ष नहीं निकल गया तो राजपूत सभा भी पीड़ित परिवार के साथ मिलकर भूख हड़ताल पर बैठ जाएगी।

TAGGED: Kullu Bharen Panchayat, missing jagmohan's family
Chandrika December 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article लाहौल स्पीति की पूरी घाटी में जल्द शुरू होगा 4जी इंटरनेट…बनेगा ज्यूडिशियल कॉम्पलेक्स भी
Next Article घुमंतू गुर्जरों के खिलाफ गिरिनगर वन विभाग कार्यलय के बाहर ग्रामीणो का प्रदर्शन…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्कूल बसों की सुरक्षा पर बाल कल्याण समिति सख्त,आरटीओ से 15 दिन में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Ago

पेंशनरों ने उठाईं लंबित देनदारियों के निपटारे की मांग, चिकित्सा बिलों और डीआर जारी करने पर दिया जोर

Ago

चीन में होने वाली 19वीं एशियाई जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक बने बिलासपुर के मनोज ठाकुर

Ago

बिलासपुर में 360 क्विंटल गेहूं का बीज चार दिन से फंसा, भंडारण व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?