By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सीमावर्ती जिला सिरमौर में डेंगू व स्क्रब टायफस ने बढ़ाई मुश्किलें…500 के करीब पहुँचा डेंगू के मरीजों का आंकड़ा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > सीमावर्ती जिला सिरमौर में डेंगू व स्क्रब टायफस ने बढ़ाई मुश्किलें…500 के करीब पहुँचा डेंगू के मरीजों का आंकड़ा
healthhimachal

सीमावर्ती जिला सिरमौर में डेंगू व स्क्रब टायफस ने बढ़ाई मुश्किलें…500 के करीब पहुँचा डेंगू के मरीजों का आंकड़ा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/10/11 at 6:04 PM
Share

नाहन : देवेंद्र कुमार ( TNS)- प्रदेश के सीमावर्ती जिला सिरमौर में डेंगू व स्क्रब टायफस के लगातार बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी है । जिला में डेंगू का आंकड़ा जहां 500 के करीब पहुंच चुका है । वही स्क्रब टायफस के मरीजो की संख्या भी 200 के करीब पहुंच रही है ।

सिरमौर जिला में मौजूदा समय में डेंगू के मामलों की संख्या 487 तक पहुंच गई है । जिला में प्रतिदिन 15 से 20 डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं, जो लगातार स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ाए हुए है। जिला के सबसे बड़े अस्पताल डॉ वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में डेंगू की जांच की जा रही है । स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डेंगू को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और पर्याप्त मात्रा में दवाइयां का स्टॉक व जाँच किटें उपलब्ध है। जिला में डेंगू के साथ-साथ स्क्रब टायफस के मामलों भी लगातार बढ़ रहे हैं । जिला में अभी तक स्क्रब टायफस के 196 मामले सामने आ चुके है।

स्वास्थ्य विभाग पहले ही जारी कर चुका है एडवाइजरी

डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग पहले ही एडवाइजरी जारी कर चुका है । विभागीय अधिकारियों का कहना है कि घर के आसपास पानी जमा होने से डेंगू मच्छर पैदा की संभावना ज्यादा रहती है, जिससे डेंगू फैलता है। अधिकारियों का यह भी कहना है कि चार से पांच दिन बुखार रहने पर लोगों को डेंगू की जांच करवानी चाहिए । जिला में स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों पर फॉगिंग भी करवाई जा रही है ताकि डेंगू के मच्छर न फैले। कुल मिलाकर डेंगू के मामले लगातार परेशानी बने हुए हैं । अब देखना होगा कि कब डेंगू के बढ़ते मामलों पर रोक लगती है और स्वास्थ्य विभाग किस तरीके से डेंगू पर नियंत्रण पाने के लिए अपने कोशिशें तेज करता है।

TAGGED: Nahan dengu cases
Chandrika October 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सरकार व विद्युत बोर्ड मैनेजमेंट से सेवानिवृत कर्मचारियों ने की ये मांग
Next Article SSA तहत जिला स्तरीय कार्यशाला…नाहन में शिक्षकों को दिए जा रहे नन्हे बच्चो को पढ़ाने के टिप्स
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?