बिलासपुर : सुभाष ठाकुर (TSN)- हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद सेवानिवृत्ति सर्व कर्मचारी जिला बिलासपुर की मासिक बैठक प्रधान तिलक राज शर्मा की अध्यक्षता में हुई । सरकार व विद्युत बोर्ड मैनेजमेंट से कर्मचारियों ने मांग की है कि जिन सेवानिवृत्ति कर्मचारियों की 2016 के बाद फिक्सेशन हो गई है उन सेवानिवृत्तियो का वित्तीय लाभ तुरंत जारी करें ।
कर्मचारियों ने डीए की देय किस्तों को जारी करने का भी सरकार से अनुरोध किया है अन्यथा उन्होंने दो टूक शब्दों में सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सेवानिवृत कर्मचारियों की मांगों को जल्द ही माना नहीं गया तो सेवानिवृत कर्मचारी जल्द ही संघर्ष का बिगुल बजाएंगे । जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी । इस बैठक में प्रधान तिलक राज शर्मा ,सुरेश शर्मा और अन्य सेवानिवृत्ति कर्मचारियों ने अपने विचार रखें ।
