बिलासपुर,सुभाष ठाकुर(TSN)-जिले में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी मात्र 50 मीटर तक सीमित हो गई है,जिससे सड़क पर वाहन चलाना बेहद कठिन हो गया है।गाड़ी चालकों को 11बजे तक गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी गाड़ियों को बेहद सावधानीपूर्वक चलाएं और अनावश्यक यात्रा से बचें।कोहरे के कारण दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है, इसलिए सभी को ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है। ज़िले में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।सुबह और शाम के समय ठंड काफी बड गई है।स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को इस सर्दी से सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें और घरों से बाहर निकलने से बचें। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
