सोलन (योगेश शर्मा): त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। जिसके चलते बाजारों में रौनक और चहल-पहल बढ़ चुकी है। व्यवसायियों ने अपने गोदामों और दुकानों को पूर्ण रूप से भर लिया है। सभी अच्छे व्यवसाय की आस कर रहे हैं। ऐसे में शहर में कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए दमकल विभाग पूर्ण रूप से तैयार दिख रहा है। अगर कोई दुर्भाग्यवश आग की घटना घटती है तो उसे तुरंत बुझाने का इंतजाम दमकल विभाग ने कर लिया है।

शहर में लगे वाटर हाइडेरेंट्स को दरुस्त कर उन्हें किसी भी आपात काल के लिए व्यवस्थित कर लिया गया है। शहर वासियों को दमकल विभाग समय-समय पर जागरूक भी कर रहा है कि आपातकाल में देशवासियों को तुरंत क्या कदम उठाने है ताकि घटना के नुकसान को कम किया जा सके।
अधिक जानकारी देते हुए दमकल विभाग के प्रभारी कमलजीत तनवर ने कहा कि उनका विभाग सारा वर्ष बेहद चौकन्ना रहता है त्योहारों के सीज़न में शहर पर उनके द्वारा पूर्ण नज़र रखी जाती है। उन्होंने कहा कि चार शिफ्टों में दिन रात कार्यकिया जाता है। उन्होंने बताया कि विभाग में चार बड़ी गाड़ियां और एक बाईक हमेशा तैयार रहता है।

उन्होंने बताया कि जहाँ तंग गालियां होती है जहां बड़ी गाड़ियां नहीं पहुंच सकती है वहां पर बाइक पहले पहुंच कर आग पर नियंत्रण करने का काम करता है। उन्होंने बताया कि सोलन में 31 कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे है। जो किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए सक्षम है।

