चम्बा,मंजूर पठान(TSN)-सर्दियों के मौसम में बिजली विभाग ग्रामीण इलाकों में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर रहा है.यही कारण है की आजकल बिजली विभाग द्वारा अलग अलग टीमें गठित की गई है जो ग्रामीण इलाकों में छापेमारी कर रही है.इन्ही टीमों ने कई लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा है और उन्हे सख्त जुर्माना लगाया गया है.
चुराह विधान सभा क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली विभाग की टीमें लगातार कार्यवाही को अंजाम दे रहे है.बता दें कि सर्दियों के मौसम में अक्सर ग्रामीण इलाकों में लोग बिजली की चोरी करते है.ऐसे में बिजली विभाग को काफी नुकसान उठाना पड़ता है.इसी को देखते हुए बिजली विभाग ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करना शुरू किया है।वहीं विभाग के अधिशासी अभियंता परवेश ठाकुर का कहना है की पहाड़ी इलाकों में सर्दियों के मौसम में बिजली चोरी की घटनाएं सामने आती है.इसी को देखते हुए बिजली विभाग ने टीमें गठित की है जो लगातार चोरी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है,हमने कई लोगों पर जुर्माना लगाया है।
