By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 4 जनवरी से प्रदेश में शुरू होगा बर्फबारी व बारिश का दौर..मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का अलर्ट
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 4 जनवरी से प्रदेश में शुरू होगा बर्फबारी व बारिश का दौर..मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का अलर्ट
himachalweather

4 जनवरी से प्रदेश में शुरू होगा बर्फबारी व बारिश का दौर..मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का अलर्ट

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/12/31 at 4:16 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश में नववर्ष के आगमन के साथ ही एक बार फिर प्रदेश में बर्फबारी व बारिश का दौर शुरू होगा.प्रदेश में 4 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है.जिसके कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी मध्यवर्ती और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है.वही मौसम विज्ञान केंद्र ने मैदानी क्षेत्र के लिए कोहरे व कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है।

4 से 6 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का असर

3 जनवरी तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी व बारिश होने की संभावना है।4 जनवरी से प्रदेश में प्रवेश कर रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा।4 से 6 जनवरी तक पस्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश में बना रहेगा।राजधानी शिमला में दिन भर धूप खिली रही व हल्की बादलों की लुक्का छिप्पी भी जारी रही।वहीं प्रदेश भर में भी मौसम शुष्क बना रहा।

चार जिलों मे शीत लहर का प्रकोप

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि गत 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्र में हल्की बारिश दर्ज की गई है।आगामी 4 जनवरी से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसका असर पूरे प्रदेश भर में देखने को मिलेगा।ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी वही मध्यवर्ती और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होगी।उन्होंने कहा कि 4 से 6 जनवरी तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा।उन्होंने कहा कि आगामी 24 घंटे के दौरान ऊना, चंबा ,सुंदरनगर, मंडी में सुबह के समय शीत लहर का प्रकोप बना रहेगा इसके लिए मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है।आगामी दो दिन तक विभाग ने कुछ मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के अलर्ट भी जारी किया है।

ताबो में दर्ज किया सबसे कम न्यूनतम तापमान -17.3

प्रदेश में तापमान सामान्य बने हुए हैं सबसे कम न्यूनतम तापमान -17.3 ताबो में दर्ज किया गया वहीं सुंदरनगर में सबसे अधिक 21.6डिग्री तापनान दर्ज किया गया।शिमला में न्यूनतम तापमान 6.4 वहीं अधिकतम 15.7डिग्री दर्ज किया गया।पश्चिमी विक्षोभ के समय अधिकतम तापमानों में उछाल आएगा वहीं अधिकतम तापमानों में गिरावट दर्ज की जाएगी।5व 6जनवरी ऊंचाई वाले अधिकतम क्षेत्रों में बर्फबारी व मध्यवर्ती तथा मैदानी क्षेत्रों में बारिश होगी।

TAGGED: Shimla Meteorological Department
Chandrika December 31, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग सख्त…ग्रामीण इलाकों में की गई छापेमारी
Next Article फोरलेन पर पुलिस रखेगी हर गतिविधि पर पैनी नजर..तीन गुमटियां होगी स्थापित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सुजानपुर में 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में शिक्षकों पर मारपीट के आरोप

Ago

चंबा में वीरभद्र सिंह जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे फल और प्रसाद

Ago

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?