By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: फायर सीजन के लिए विभाग ने की तैयारी, धर्मशाला मंडल में 48 फॉरेस्ट बीट अति सवेंदनशील
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > फायर सीजन के लिए विभाग ने की तैयारी, धर्मशाला मंडल में 48 फॉरेस्ट बीट अति सवेंदनशील
himachalNews

फायर सीजन के लिए विभाग ने की तैयारी, धर्मशाला मंडल में 48 फॉरेस्ट बीट अति सवेंदनशील

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/03/30 at 12:21 PM
Share
राहुल चावला,धर्मशाला: प्रदेश में बदलते मौसम के बीच याब गर्मियों में होने वाली आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया हैं। गर्मियों के दिनों में जंगलों में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि हो जाती हैं। ऐसे में वन मंडल धर्मशाला इसके लिए पहले ही तैयार हो रहा हैं।
वन मंडल धर्मशाला की बात करें तो यहां 48 फॉरेस्ट बीटस ऐसी हैं, जिन्हें विभाग ने अति संवेदनशील श्रेणी में रखा हैं। विभाग ने फायर सीजन से निपटने के लिए हालांकि कमर कस ली है, लेकिन पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष विभाग को कुछ राहत हैं। विभाग की मानें तो 48 अति संवेदनशील फॉरेस्ट बीटस ऐसी हैं, जिनमें लगभग पिछले 5 साल से हर बार आग लगती हैं। विभाग की ओर से 3 साल के वनों में आग लगने के रिकॉर्ड के आधार पर अति संवेदनशील बीटस चिन्हित की जाती हैं।
जंगलों में आग लगने की बात करें तो पिछले वर्ष जनवरी माह से ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आना शुरू हो गई थी और मार्च माह तक करीब 10 मामले सामने आ चुके थे, जबकि इस वर्ष विभाग राहत में हैं। फायर सीजन के लिए विभाग ने रेंज लेवल पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए हैं। वन अधिकार समितियों और विलेज फॉरेस्ट मैनेजमेंट सोसायटियों का भी सहयोग आग बुझाने में लिया जाता हैं।  फायर वॉलंटियर्स नियुक्त करने की तैयारी विभाग कर चुका हैं। वहीं आम जनता से भी सहयोग मांगा जा रहा हैं।
वन मंडल धर्मशाला के डीएफओ दिनेश शर्मा का कहना है कि जंगल हम सभी के हैं, ऐसे में जंगलों में आग न लगाएं। सुलग रही बीड़ी को जंगल में न फेंके और न ही जंगलों में आग लगाएं। फायर सीजन से निपटने के लिए विभाग तैयार है, लेकिन इसमें जनसहयोग भी अपेक्षित हैं।
TAGGED: department, Dharamshala, division, fire season, forest, sensitive
admin March 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पंचायतों ने लगेंगे फैब्रिकेटेड टॉयलेट, लोकल कमेटी करेगी रखरखाव,हमीरपुर की दडूही पंचायत से हुई शुरुवात
Next Article जिला हमीरपुर में ज़ीरो इनरोलमेंट वाले 12 स्कूल होंगें बंद,50 स्कूलों में पढ़ रहे 10 से भी कम बच्चे,
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?