By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जिला हमीरपुर में ज़ीरो इनरोलमेंट वाले 12 स्कूल होंगें बंद,50 स्कूलों में पढ़ रहे 10 से भी कम बच्चे,
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > जिला हमीरपुर में ज़ीरो इनरोलमेंट वाले 12 स्कूल होंगें बंद,50 स्कूलों में पढ़ रहे 10 से भी कम बच्चे,
educationhimachal

जिला हमीरपुर में ज़ीरो इनरोलमेंट वाले 12 स्कूल होंगें बंद,50 स्कूलों में पढ़ रहे 10 से भी कम बच्चे,

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/03/30 at 12:31 PM
Share

अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हमीरपुर जिला में जीरो एनरोलमेंट वाले 10 प्राइमरी स्कूल बंद होंगे। इसके अलावा दो मिडिल स्कूल भी ऐसे हैं जहां पर एक भी बच्चा इस समय नहीं पढ़ रहा हैं, इन स्कूलों को भी बंद करने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। हालांकि अभी तक डिप्टी डायरेक्टर एलिमेंट्री के पास इन स्कूलों को लेकर नोटिफिकेशन नहीं पहुंची हैं, लेकिन इनका अब बंद होना लगभग तय हो चुका हैं।

हमीरपुर जिला में जो 10 स्कूल 0 एनरोलमेंट वाले हैं उनमें हमीरपुर ब्लॉक में तीन, सुजानपुर में दो,गलोड़ में एक और भोरंज में दो स्कूल शामिल हैं। सरकार ने हाल ही में निर्णय लिया था कि जिन स्कूलों में एक भी बच्चे की एनरोलमेंट नहीं हैं उन्हें बंद कर दिया जाएगा और वहां पर तैनात मौजूदा स्टाफ़ को उन स्कूलों में एडजस्ट किया जाएगा जहां शिक्षकों के पद खाली चल रहे हैं। इस प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है और टीचरों की एडजस्टमेंट दूसरे स्कूलों में की जा रही हैं।
हमीरपुर जिला में 2 मिडिल स्कूल ऐसे हैं जहां पर एक भी बच्चा नहीं पढ़ रहा हैं। अब इन्हें भी बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा जिला में 50 ऐसे स्कूल है जहां 10 से भी कम बच्चे पढ़ रहे हैं हालांकि इन स्कूलों में टीचर पूरे हैं लेकिन बच्चों की तादाद काफी कम हैं जिसके चलते अब सरकार की ऐसे स्कूलों पर भी नजर रहेगी। इन पर भी आने वाले समय में कोई फैसला सरकार ले सकती हैं। प्रदेश की नई सरकार धड़ाधड़ संस्थान खोलने के पक्ष में नहीं है और उसका कहना है कि जहां जरूरत होगी वहीं संस्थान खोले जाएंगे।
डिप्टी डायरेक्टर एलिमेंट्री हमीरपुर कुलभूषण राकेश ने बताया कि हमीरपुर जिला में इस समय 10 प्राइमरी स्कूल ऐसे हैं जहां 0 एनरोलमेंट हैं यानी एक ही बच्चे का दाखिला नहीं हुआ हैं। इसके अलावा दो मिडिल स्कूल भी इस समय जीरो एनरोलमेंट वाले चल रहे हैं। 50 के करीब ऐसे स्कूल हैं जहां 10 से कम बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। सरकार के जो भी निर्देश आएंगे उसके मुताबिक उसे अमलीजामा पहनाया जाएगा।
TAGGED: 12 schools, 50 schools, Children, closed, hamirpur, zero enrollment
admin March 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article फायर सीजन के लिए विभाग ने की तैयारी, धर्मशाला मंडल में 48 फॉरेस्ट बीट अति सवेंदनशील
Next Article 30 ओर 31 मार्च को भी खुले रहेंगे विद्युत परिषद के कैश काउंटर, उपभोक्ता जमा करवा सकेंगे बिल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इंदौरा क्षेत्र में विकास को गति: विधायक मलेंद्र राजन ने दो पुलों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

Ago

ज्वाली में कांग्रेस के संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर अहम बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया गया सक्रियता का संदेश

Ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा शुरू, छराबड़ा में हुआ भव्य स्वागत

Ago

ऊना में लूट की वारदातों का खुलासा: दो आरोपी जालंधर से गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी ऊना, राकेश-: हिमाचल प्रदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?