अरविंदर सिंह, हमीरपुर : कांग्रेस के सत्ता में आते ही प्रदेश के डिपो होल्डर्स को हर माह 20 हजार रुपए दिए जाएंगे। यह कार्य कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के एक माह के भीतर करेगी। यह वादा प्रदेश के डिपो होल्डर्स से नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने हमीरपुर के टाउन हाल में प्रदेश डिपो होल्डरों की प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के दौरान कही है। इस सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने डिपो होल्डरों की मांगों को हमेशा अनदेखा किया है और अब कांग्रेस सरकार बनने के तुरंत बाद डिपो होल्डरों की मांगों को देखते हुए ठोस नीति बनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि डिपो होल्डरों की मांगे पांच साल पहले पूरी होनी चाहिए थी लेकिन अभी तक डिपो होल्डर उम्मीद ही लगा कर बैठे है। उन्होंने कहा कि दीपू धारकों सभी तरह के खर्चों की पूर्ति हो सके इसके लिए प्रतिमाह उन्हें कांग्रेस की ओर से 20 हजार रुपए वेतन देने का प्रावधान किया जाएगा।।
भाजपा की सरकार बनने के सर्वें के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयानों पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सर्वें अपने दफतर में बैठ कर ही बनाए होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से अमृत महोत्सव के नाम पर 75 रैलियां की जा रही है और यह भाजपा की रैलियां है और पैसा भाजपा से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दो दिन के अंदर राज्यपाल को पत्र भेज कर इस तरह पैसे के दुरूप्रयोग की जांच की मांग की जाएगी।
वहीं पुरानी पेंशन मामले पर अग्निहोत्री ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी सरकार ने पेंशन बंद की थी लेकिन अब भाजपा उल्टा कांग्रेस सरकार को इसके लिए दोषी मान रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को खाली हाथ घर नहीं भेजा जा सकता है इसलिए कांग्रेस ने कर्मचारियेां को वायदा किया है कि ओल्ड पेंशन स्कीम दी जाएगी।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने कुछ नहीं दिया है और अब अंत समय में प्रदेश सरकार के की ओर से पैसे का दुरूपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मंडी में हवाई पट्टी बनाने के साथ- साथ रेल लाइन विस्तार करने के अलावा कई घोषणाएं की थी लेकिन कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल मात्र घोषणाओं की सरकार साबित हुई है।
सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष विधायक राजेन्द्र राणा , डिपो होल्डर संघ के अध्यक्ष अशोक कवि भी मौजूद रहे। मुख्यातिथि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहेात्री का पहुंचने पर स्वागत किया गया और शाल टोपी देकर सम्मानित किया गया।
