हमीरपुर :अरविन्द सिंह (TSN)-75वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान मे ज़िला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली । इस भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस के अलावा होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड्स की टुकडिय़ां के अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी देशभक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत भी दी ।
प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस पर कर रही काम
जनता को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल और समृद्ध हिमाचल बनाने के लिए लगातार काम कर रही है और आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए राहत मैन्युअल में तब्दीली करते हुए आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है, जिसकी पहली किस्त वितरित की गई है ।उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विकट वित्तिय परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश सरकार लगातार जनता को सहूलियत प्रदान करने के उद्देश्यों से काम कर रही है और हिमाचल के साथ-साथ पूरे प्रदेश के विकास में कोई भी कमी नहीं आने दी जा रही है ।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है और जल्द ही हमीरपुर में स्थित राज्य चयन आयोग पूरी तरह से काम करना शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने ऊपर और नीचे का अंतर मिटाते हुए सब और नींबू प्रजाति को एक समान रेट में वृद्धि की है ।उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों को विकसित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है और हमीरपुर के बाबा बालक नाथ मंदिर में रूप में स्थापित करने के लिए सरकार वचनबद्ध है,उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की आय वाय का ब्योरा सार्वजनिक किया जाएगा । उन्होंने कहा कि अब वाहनों की पासिंग का काम मशीनों से करने के अलावा लर्निंग लाइसेंस घर बैठ कर बनाया जा सकता है ।
