सोलन :योगेश शर्मा (TSN)-शुक्रवार को सोलन में 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता के दौरान सोलन पहुंचे प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से बेरोजगार युवाओं ने मुलाकात कर उन्हें कमीशन के आधार पर स्थाई भर्तियां करने,गेस्ट टीचर भर्ती न करने राज्य चयन आयोग के बारे में उसे जल्द से शुरू करने की बात रखी है।
इस दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रम सिंह ने युवाओं को आश्वासन दिया है कि वे इन सब बातों को लेकर विधानसभा में बात रखेंगे और युवाओं के हितों को लेकर वह हमेशा लड़ाई लड़ते रहेंगें।
बेरोजगार युवा बोले : हमे आप पर विश्वास,आप जल्द लेंगे फैसला
वहीं जब युवाओं के मुद्दे को लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह युवाओं के लिए सरकार से लड़ने के लिए भी तैयार है और जिस तरह से चुनाव में वादे सरकार ने किए थे उन्हें पूरा किया जा रहा है।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कैबिनेट में भी वह युवाओं के अलग-अलग मुद्दों को समय-समय पर रखते आए हैं और इसको लेकर भी आने वाले दिनों में कैबिनेट और विधानसभा में भी अपनी बात रखेंगे ताकि युवाओं को उनका हक मिल सके।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के मुखिया है ऐसे में यदि मुद्दों को लेकर लड़ाई लड़नी पड़ेगी तो वे पीछे नहीं हटेंगे, उन्होंने कहा कि वे युवाओं के इन सभी मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे और मुख्यमंत्री इन सब मुद्दों को लेकर उचित निर्णय लेंगे ताकि से युवाओं को इनका हक मिल सके।
सयुंक शिक्षित बेरोजगार संघ सोलन इकाई के प्रधान जगत नेगी ने जानकारी देता हुए कहा कि काफी लंबे समय से भर्तियां करने राज्य चयन आयोग को जल्द से जल्द शुरू करने की मांग वे लोग कर रहे हैं और इसके लेकर वे लोग प्रदर्शन कर चुके हैं। वही आज उन्होंने इस मांग को लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से भी मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह युवाओं के साथ पूरी तरह से खड़े हैं और उनके लिए उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि अभी भी उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया गया था वह कैबिनेट और विधानसभा का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
