By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: घुमारवीं स्कूल में हिमाचल प्रदेश की पहली स्पेस लैब शुरू…छात्र को मिलेगी अंतरिक्ष से जुड़ी तकनीक और विज्ञान की जानकारी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > घुमारवीं स्कूल में हिमाचल प्रदेश की पहली स्पेस लैब शुरू…छात्र को मिलेगी अंतरिक्ष से जुड़ी तकनीक और विज्ञान की जानकारी
educationhimachal

घुमारवीं स्कूल में हिमाचल प्रदेश की पहली स्पेस लैब शुरू…छात्र को मिलेगी अंतरिक्ष से जुड़ी तकनीक और विज्ञान की जानकारी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/01/27 at 11:03 AM
Share

घुमारवीं :सुभाष ठाकुर (TSN)-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला घुमारवीं में हिमाचल प्रदेश की पहली स्पेस लैब का उद्घाटन शुक्रवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। इस स्पेस लैब से विद्यार्थी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के प्रोजेक्ट्स का ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे।

स्पेस लैब से विद्यार्थियों को अंतरिक्ष से जुड़ी तकनीक और विज्ञान का अध्ययन करने का मौका मिलेगा। इसका फायदा यह होगा कि स्टूडेंट्स में विज्ञान एवं तकनीक के प्रति रुचि बढ़ेगी और इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए जज्बा भी विकसित होगा।देश की नामी फर्म व्योमिका स्पेस ने इसरो के ओर से इस लैब को तैयार किया गया है। खास बात यह है कि अगले तीन वर्षों तक यह फर्म बीच-बीच में आकर स्टूडेंट्स व टीचर्स को ट्रेंड करेगी। वही ग्रामीण बच्चों में साइंस तकनीक के प्रति रुचि बढ़ाने के मकसद से इस लैब को तैयार किया गया है। प्रशासन ने इसे स्थापित करने से पहले उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर की एक पंचायत के मॉडल को स्टडी किया था। इस लैब का लाभ घुमारवीं स्कूल के छात्रों के साथ अन्य स्कूलों के विद्यार्थी भी ले सकेंगे। इसके लिए विशेष भ्रमण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। लैब में विद्यार्थी सेटेलाइट लॉन्चर प्रणाली के साथ-साथ ड्रोन बनना और इसरो के अन्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की जानकारी भी प्राप्त करेंगे। इसके अलावा हर वर्ष 7-7 विद्यार्थियों को बेंगलुरु सहित अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर इसरो के एक्सपोजर विजिट करवाई जाएगी।

TAGGED: first space lab started, Ghumarvi school
Chandrika January 27, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पर उपमुख्यमंत्री ने ली भव्य परेड की सलामी
Next Article नहीं की गई विधायक निधि बंद ,नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सुर्खियों में बने रहने के लिए ठगने का कर रहे काम- CM
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मेडस्वान क्रिकेट लीग 2026 के अंतर्गत सुंदरनगर में रोमांचक मुकाबलों का आयोजन

Ago

गोविंद सागर झील में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Ago

संक्रांति पर माता चिंतपूर्णी धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Ago

सरकारी दस्तावेज में कथित बदलाव पर आयुष विभाग सख्त, जांच के बाद होगी कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?