राकेश,ऊना: ऊना जिला मुख्यालय में करोड़ों रुपए की लागत लघु सचिवालय का निर्माण किया गया हैं। बुधवार को करोड़ों की लागत से तैयार किए गए इस लघु सचिवालय में शिफ्ट किए गए विभागों ने अपना कार्य करना शुरू कर दिया हैं। इस नवनिर्मित लघु सचिवालय का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना हवन यज्ञ के उपरांत किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने शुभारंभ करने के दौरान लघु सचिवालय का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि जिला प्रशासन की ओर से एक अच्छा मुहूर्त देखकर इसका शुभारंभ किया गया हैं। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा की ऊना की जनता को अब एक ही छत के नीचे तमाम सुविधाएं यहां पर मिलेगी। लोगों को यहां पर लाइसेंस बनाने की सुविधा, पैसा जमा करवाने की सुविधा, किसी ने कोई डॉक्यूमेंट लेना हो उसकी भी यहां पर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा की जैसे जैसे लोगों का फ़ीडबैक मिलता रहेगा आने वाले समय में व्यवस्थाओं में और सुधार किया जाएगा।
