ऊना :राकेश (TSN)- जिला ऊना के हरोली विस क्षेत्र के दुलैहड़ पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में राजस्व, हेल्थ, बिजली, जल शक्ति विभाग से संबंधित कुल 48 जन समस्याएँ प्राप्त हुई अधिकांश समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। शेष लंबित समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत प्राथमिकता के साथ समयबद्ध निपटाने के निर्देश दिए गए ।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम से आम जन की समस्याओं का घर द्वार पर समाधान संभव हुआ है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित की जा रही महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों को ग्रामीण स्तर तक पहुँचाना है ताकि सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिल सके। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली हल्के को पूरे हिंदुस्तान में विकास के मॉडल के रूप विकसित करना उनका मुख्य ध्येय है। उन्होंने कहा कि पूरे हरोली को अपराध मुक्त करने के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से कैमरे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरोली हल्के में नशा तस्करों के ख़िलाफ़ पूरी सख़्ती के साथ नकेल कसी जा रही हैं। इसके अलावा उन्होंने गाँवों के प्रधान, उप प्रधान, महिला मंडलों सहित स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि नशे के सौदागरों के ख़िलाफ़ सख़्त करवाई करने के लिए ज़िला प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने में अपना दायित्व निभाये ताकि हल्के में नशे जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
बीजेपी पर हिमाचल के विकास में अड़ंगा डालने की कही बात
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ज़िला में होने वाले अ+वैध खनन पर भी नकेल कसी जा रही है और अवैध खनन करने वालों के ख़िलाफ़ करवाई अमल में लाई जा रही है जिसके परिणामस्वरूप पिछले एक साल से सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने बीजेपी पर नि+शाना साधते हुए कहा की बीजेपी हिमाचल के विकास के लिए लगातार रुकावटें पैदा कर रही है । आपदा की घड़ी में भी केंद्र ने हिमाचल की कोई मदद नहीं की है । बीबीएमबी का करोड़ों रुपए का बकाया केंद्र नहीं दे रहा है, हम अपने हिस्से के लिए हर संभव प्रयास करेंगे । केंद्र ने हमारी कर्ज की सीमा घटाई है फॉरन फंडिंग के प्रोजेक्ट पर कैप लगा दी है जीएसटी कंपोजिशन बंद हो गया है हम अपने लोगों के लिए लड़ाई हर स्तर पर लड़ेंगे ।वहीं उन्होंने नेता विपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा जनमंच योजना को बंद किए जाने के सवाल पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अगर उनकी योजनाएं अच्छी होती तो उनकी सरकार प्रदेश से नहीं जाती इसलिए अब कांग्रेस की सरकार है और उनकी योजना ही धरातल पर चलेगी जिससे जनता को फायदा मिले ।
