हिमाचल :चन्द्रिका (TSN)-आप मुझे बताओ अपनी समस्या माता जी,कुछ इन्ही शब्दों के साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार गांव के द्वार’कार्यक्रम में नज़र आए । सीएम सुक्खू का ये अंदाज उनके जमीनी स्तर के नेता और आम जनता से जुड़े रहने को लेकर खास चर्चा बन जाता है ।
प्रदेशभर में आज से सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसमें जन समस्याओं को जानने के लिए मंत्री संबंधित क्षेत्रों में पहुंचे । वहीं हमीरपुर के नादौन विभानसभा की ग्राम पंचायत गोईस में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी लोगों की समस्याओं को सुनने पहुंचे थे । इस दौरान एक वृद्ध महिला भी अपनी समस्या को लेकर जैसे ही मंच के नजदीक पहुंची,सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद आगे बढ़ते हुए मंच पर ही झुक कर बैठ गए। सीएम ने उनसे पूछा आप मुझे बताओ अपनी समस्या माता जी । मैं आप के लिए ही आपके बीच आया हूँ। आप लोगों ने ही मुझपर विश्वास जताकर मुझे आपकी सेवा करने का मौका दिया है, ऐसे में मेरा यह कर्तव्य है कि मैं खुद आपके पास आकर आपकी परेशानी का निवारण करने कि कोशिश करूँ। मुख्यमंत्री कि ये बातें सुनकर उक्त महिला भी भावुक हो गईं। सीएम द्वारा ये सादगी और सरलतापूर्ण व्यवहार काबिले तारीफ है, जो जनता से जुड़ने और जनता द्वारा उनकी परेशानी को संवेदनशिलता से सुनने का संदेश भी देता है ।
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू इससे पूर्व भी जनता के बीच जाकर एक आम इन्सान की तरह मिलते रहे हैं। उनका ये खास अंदाज सुर्खियां बन ही जाता है । आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के सादगी भरे अंदाज़ का आम जनता और साधारण परिवार भी साक्षी बन चुके हैं। शायद यही वजह है कि अभी भी उन्हें ज़्यादातर लोग अपने बीच का ही साथी समझकर ” सुक्खू भाई ” के नाम से ही पुकारते हैं।
