ऊना,राकेश(TSN)-जिला ऊना में बाबा बालाजी के आश्रम कोटा कला में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.इस कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध कथा वाचक पहुंचकर कई दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में प्रभु का गुणगान कर रहे हैं.आज इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने पहुंचकर बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद लिया और भगवान की पालकी उठाकर शोभा यात्रा का आगाज किया.
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बाबा बाल जी महाराज से आशीर्वाद लेने के बाद अपने संबोधन में कहा की वह महाकुंभ में गए हुए थे वहां पर स्नान किया और कई जगह वह गए.वह आज के कार्यकम में पहुंचने के लिए सीधे फ्लाइट लेकर इस कार्यक्रम में पहुंचे,जिस कारण वह थोड़ा लेट पहुंचे.उन्होंने कहा कि वह वृंदावन भी गए,वहां पर उन्होंने मंदिरों को भी देखा और वहां पर भगवान का आशीर्वाद भी लिया.उन्होंने कहा की यह धर्मनगरी हम सभी आस्था से जुड़े हुए हैं यह बहुत बड़ा सफल कार्यक्रम हो रहा है.हजारों लोग इस कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद ले रहे हैं.उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए बाबा बाल महाराज जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है.
वृंदावन के लिए बाबा बाल जी आश्रम से सीधी बस सेवा को पूरी करने की कही बात
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बाबा बाल जी ने वृंदावन के लिए बस को आश्रम से चलाने की मांग की है.उन्होंने कहा है की उनकी मांग को वह पूरा करेंगे.उन्होंने कहा की ऊना में बाबा बाल जी महाराज और बाबा रूद्रानन्द जी दो बड़े डेरे है जिनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता. उन्होंने इस आयोजन के लिए सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.उन्होंने कहा की उनकी धर्मपत्री सिमी अग्निहोत्री ने जागरण के लिए तारीख तय की थी लेकिन जागरण से 2 दिन पहले ही उनका अचानक देहांत हो गया अब 12 फरवरी को वह जागरण करवाने जा रहे हैं जिसके लिए उन्होंने बाबा बाल जी महाराज जी को भी आने का निमंत्रण दिया है.
