By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: माध्यमिक विद्यालय पढारानी का नहीं बन पाया अपना भवन…7 किलोमीटर पैदल चल डीसी से मिलने पहुंचे स्कूली छात्र
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > माध्यमिक विद्यालय पढारानी का नहीं बन पाया अपना भवन…7 किलोमीटर पैदल चल डीसी से मिलने पहुंचे स्कूली छात्र
himachalNews

माध्यमिक विद्यालय पढारानी का नहीं बन पाया अपना भवन…7 किलोमीटर पैदल चल डीसी से मिलने पहुंचे स्कूली छात्र

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/02/05 at 6:12 PM
Share

कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा (TSN)-जिला कल्लू के उपमंडल बंजार के ग्राम पंचायत चकुरठा के पढारणी गांव में मिडिल स्कूल का अपना भवन न होने के चलते छात्र इन दिनों खासे परेशान है। Lतो वही बर्फबारी के बीच 7 किलोमीटर पैदल चलकर छात्र अपनी व्यथा सुनाने के लिए जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर पहुंचे। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति और छात्रों ने डीसी कुल्लू के साथ भी मुलाकात की और अपनी समस्या उनके समक्ष रखी।

पढारणी स्कूल का अपना भवन न होने से परेशान छात्र

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बलवीर सिंह का कहना है कि पहले यहां पर स्कूल भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं थी। लेकिन अब यहां पर जमीन उपलब्ध है। अपना भवन न होने के चलते एक सेवानिवृत बेलदार के घर पर इन दिनों कक्षाएं चल रही है। जहां पर 26 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।बलबीर सिंह का कहना है कि कुछ दिन पहले शिक्षा विभाग के अधिकारी भी यहां पहुंचे थे और उन्होंने जमीन का निरीक्षण किया था। लेकिन जिस जमीन का निरीक्षण किया गया। वह विभाग के नाम नहीं है।इसके लिए हालांकि एक और जमीन का प्रावधान कर लिया गया है। लेकिन अभी तक भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में स्कूल प्रबंधन समिति ने डीसी कुल्लू के समक्ष मांग रखी है कि जल्द से जल्द दूसरी भूमि पर स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाए।ताकि बच्चे अपने भवन में सही तरीके से पढ़ सके.

बच्चों की शिक्षा भी बुरी तरह से प्रभावित हो रही

डीसी कार्यालय पहुंचे छात्र विराट राणा ने बताया कि स्कूल में मात्र एक अध्यापक कार्यरत है और 26 बच्चों की शिक्षा भी इससे बुरी तरह से प्रभावित हो रही है।उन्हें खुले में ही खाना खाना पड़ता हैऔर खराब मौसम में यह स्थिति और गंभीर हो जाती है।ऐसे में जल्द से जल्द नए भवन का निर्माण कार्य पूरा किया जाना चाहिए।

वहीं डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने बताया कि यह मामला शिक्षा विभाग के ध्यान में है और दूसरी जगह पर भवन बनाने के बारे में भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किया गए हैं।तीन-चार दिनों में यह मामला सुलझा लिया जाएगा। भवन निर्माण के लिए बजट का प्रावधान है और जल्द ही नए भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

TAGGED: Kullu Secondary school teacher
Chandrika February 5, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री धर्मपत्नी स्वर्गीय सिमी अग्निहोत्री की इच्छा को करेंगे पूरी
Next Article ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन में हिमाचल प्रदेश अग्रणी राज्यों में शुमार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एचपीवी टीकाकरण अभियान में शिक्षकों से सहयोग की अपील

Ago

कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों पर लगाया ब्रेक : जयराम ठाकुर

Ago

आईजीएमसी में भोजन दरें बढ़ाने पर सरकार घिरी, भाजपा ने उठाए सवाल

Ago

जंगलों में आग की घटनाओं की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?