By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: डिप्टी सीएम बोले…परिंदा भी सरकार पर ‘पर’ नहीं मार पाएगा…BJP के नापाक इरादे नहीं होंगे सफल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > डिप्टी सीएम बोले…परिंदा भी सरकार पर ‘पर’ नहीं मार पाएगा…BJP के नापाक इरादे नहीं होंगे सफल
himachalpolitical

डिप्टी सीएम बोले…परिंदा भी सरकार पर ‘पर’ नहीं मार पाएगा…BJP के नापाक इरादे नहीं होंगे सफल

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/03/13 at 8:05 PM
Share

शिमला :कमल भारद्वाज (TSN)-प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि परिंदा भी सरकार पर ‘पर’ नहीं मार पाएगा।भाजपा भूल जाये कि उसके नापाक इरादे सफल होंगे.पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा 5 साल ठोक बजाकर कांग्रेस सरकार चलेगी । उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता बाहर निकले डटकर मुकाबला करें ,कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिलेगा।अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल में सरकारे तोड़ने राजनीती देव भूमि की जनता पसंद नहीं करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से एकजुट है ,सरकार पूरी तरह से मजबूत है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाई कमान का पूरा आशीर्वाद सरकार व संगठन को है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर के जनता के लिए काम करेंगे , गारंटी को पूरा किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ओपीएस कर्मचारियों को दे दिया है, महिलाओं को ₹1500 की गारंटी अब पूरी कर दी है जो मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल जनता को बरगलाने का काम कर रही है, यह नहीं बता रही कि आपदा में हिमाचल प्रदेश का नुकसान हुआ है केंद्र ने कोई वित्तीय पैकेज दिया है और हम तो आज भी कह रहे हैं कि भाजपा ऐसा कोई कागज बताएं कि आपदा के नुकसान में केंद्र सरकार ने कोई अतिरिक्त मदद की हो। जो मिला है वह हिमाचल का हक था हिमाचल को मिला है।उन्होंने कहा कि भाजपा को तकलीफ है कि सत्ता उनके हाथों से चली गई है और कांग्रेस की सरकार प्रदेश को आगे बढ़ने का काम कर रही है और भाजपा को यह भी पता है कि आने वाले समय में अब भाजपा सत्ता में नहीं आएगी, इसलिए खरीद फरोख्त षडयंत्र करके सत्ता हथियाना के लिए ओछे हथकंडे अपनॉए जा रहे हैं।

भाजपा के अंदर भी एक लावा फूट रहा…

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा यह समझ ले की जो होना था वह हो गया अब सरकार के व हमारे आंख, नाक, कान खुले हैं हम सतर्क हैं हर बात पर नजर है। उन्होंने कहा कि भाजपा तो यहां तक शोर डाल रही थी कि विधानसभा भंग हो जाएगी, चुनाव दोबारा हो जाएंगे ।उन्होंने कहा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि ना तो कोई विधायक का चुनाव चाहता है, ना प्रदेश की जनता चुनाव चाहती है,इसलिए खोखली बातें खोखली साबित हुई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि पार्टी सशक्त उम्मीदवारों को मैदान में उतरेगी और काम के बल पर जनता का समर्थन लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा यह मत सोच की भाजपा के अंदर सब ठीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा के अंदर भी एक लावा फूट रहा है वह कब फूट कर बाहर आ जाएगा भाजपा को पता भी नहीं चलेगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हित के लिए काम करेगी, जनता को सुविधा देने के साथ-साथ हर वर्ग की समस्याओं को हल करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का एजेंडा हिमाचल को विकास में आगे बढ़ना और आत्म निर्भर बनाना है और इसलिए सरकार ने अनेक कल्याणकारी नीतियां बनाई है, जिसको लेकर के सरकार जनता के बीच है।

TAGGED: Shimla deputy CM Mukesh agnihotri
Chandrika March 13, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article CAA का मकसद नागरिकता देना, मुस्लिमों को बेदखल करना नही..इसका विरोध केवल राजनीति-एसएम अकरम
Next Article लोकसभा की दो सीटों के लिए हिमाचल प्रदेश में BJP ने घोषित किए प्रत्याशी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सुजानपुर में 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में शिक्षकों पर मारपीट के आरोप

Ago

चंबा में वीरभद्र सिंह जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे फल और प्रसाद

Ago

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?