By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अनुराग ठाकुर पर डिप्टी सीएम का निशाना…दूसरे के घर में ताक झांक करने के बजाए.. अपनी पार्टी की तरफ ध्यान दें
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अनुराग ठाकुर पर डिप्टी सीएम का निशाना…दूसरे के घर में ताक झांक करने के बजाए.. अपनी पार्टी की तरफ ध्यान दें
himachalpolitical

अनुराग ठाकुर पर डिप्टी सीएम का निशाना…दूसरे के घर में ताक झांक करने के बजाए.. अपनी पार्टी की तरफ ध्यान दें

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/01/30 at 8:31 PM
Share

ऊना :राकेश (TSN)-डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर निशान साधते हुए कहा कि उन्हें अपनी पार्टी की तरफ ध्यान देना चाहिए.बेहतर रहेगा दूसरे के घर में ताक झांक करने के बजाए अपने घर की तरफ ध्यान रखें.

कांग्रेस सरकार पूरी तरह मजबूत व टिकाऊ

ऊना जिला की कुटलैहड विधानसभा में सरकार आपके गांव कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने मीडिया से मुख़ातिब होते हुए कहा कि जहां तक कांग्रेस पार्टी का सवाल है हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह मजबूत व टिकाऊ सरकार है.कोई भी परिंदा इस सरकार के पंख नहीं काट सकता.बीजेपी के नेताओं की आदत हो गई है कि वह इस प्रकार की बातें करते रहते हैं.उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की स्कीमों पर अड़ंगा अड़ाया जा रहे हैं, कौन नेता है जो ऐसा कर रहा है. समय आने पर सार्वजनिक किया जाएगा,हमें भी पता है कि किसके कहने से कौन सी स्कीम रुकी हुई है. कुछ लोगों को रुकाके मजा आता है, जबकि कुछ लोगों को काम करके मजा आता है.

अग्निहोत्री ने जन समस्याएं को भी सुना

ऊना जिला की कुटलैहड विधानसभा में सरकार आपके गांव कार्यक्रम में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने जन समस्याएं को भी सुना.अग्निहोत्री ने कहा की राज्य सरकार वोट की राजनीति से ऊपर उठकर गरीब कल्याण की सेवा व जिला के संतुलित विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना जिला में पानी की समस्याओं का स्थाई रूप से हल करने के लिए पूरे जिला में करोड़ों रूपये पानी की स्कीमों पर खर्च किए जा रहें ताकि जिला के लोगों को पीने के लिए स्वच्छ जल व सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध करवाया जा सके। हिमाचल प्रदेश में संतुलित विकास किया जाएगा हिमाचल में विकास को लेकर पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी.वहीं उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में पानी की बड़ी योजना को लेकर जल्द ही शिलान्यास भी किया जाएगा. पानी की कमी नहीं आने दी जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की हर स्कीम पर कर्मचारी तैनात किया जाएगा, जिसको लेकर हमने वैकेंसी निकाली है. आउटसोर्स पर नहीं रखे जाएंगे सरकारी सेवा में लोगों को लिया जाएगा.

TAGGED: UNA Deputy CM
Chandrika January 30, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article दृष्टिबाधित युवक के द्वारा मुख्यमंत्री पर लगाए आरोपों पर बोले नेता प्रतिपक्ष
Next Article पंडोह के निखिल और बल्ह की शगुन राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिताएं में दिखाएंगे दम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मेडस्वान क्रिकेट लीग 2026 के अंतर्गत सुंदरनगर में रोमांचक मुकाबलों का आयोजन

Ago

गोविंद सागर झील में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Ago

संक्रांति पर माता चिंतपूर्णी धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Ago

सरकारी दस्तावेज में कथित बदलाव पर आयुष विभाग सख्त, जांच के बाद होगी कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?