Una, Rakesh:-राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अमराली सत्संग घर में संगत को दर्शन दिए। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु दूर-दूर से बाबा जी के दर्शन के लिए अमराली पहुंचे थे।सत्संग केंद्र में संगत को दर्शन देने के बाद बाबा जी ने हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री की शादी समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर डिप्टी सीएम द्वारा बाबा जी का भव्य स्वागत किया गया।
समारोह के दौरान एक विशेष क्षण देखने को मिला, जब बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सर्वजोत सिंह बेदी को गले लगाकर उनका अभिवादन किया। दोनों महापुरुषों का यह मिलन श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय दृश्य रहा।इसके बाद बाबा जी ने नवविवाहित जोड़े आस्था अग्निहोत्री और एसडीएम सचिन शर्मा को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।शादी समारोह के उपरांत बाबा जी पुनः अमराली सेंटर लौटे, जहां संगत को दर्शन देने के बाद हेलीकॉप्टर द्वारा आगे के गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
