Hamirpur, Arvind-:हमीरपुर जिला के भरेटा में सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा आयोजित महिला सम्मान समारोह में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।उनके आगमन पर संस्था पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम में संस्था के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र राणा, अध्यक्ष अभिषेक राणा, विधायक आशीष शर्मा और विधायक इंद्रदत्त लखनपाल भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
सुक्खू सरकार फैसले बिना सोचे समझे ले रही
अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ा है।उन्होंने कहा कि “कोविड महामारी के दौरान पीएम मोदी की सूझबूझ से भारत ने संकट से उबरने में सफलता पाई।”उन्होंने प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “सुक्खू सरकार बिना सोचे-समझे निर्णय ले रही है। हाल ही में टॉयलेट टैक्स लगाने का निर्णय राज्य की छवि पर धब्बा है। पीएम मोदी ने स्वच्छता बढ़ाने के लिए अभियान चलाया, जबकि सुक्खू सरकार ने आय बढ़ाने के नाम पर टॉयलेट टैक्स लगा दिया।
उन्होंने कहा कि “जनमंच को बंद करना जनता के प्रति अन्याय है। सरकार ‘जनता के द्वार’ की बात करती है लेकिन समस्याओं का समाधान कहीं नहीं दिख रहा।”उन्होंने सिरमौर घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि “जहां भाजपा जनता को दाल-चावल खिलाती थी, वहीं कांग्रेस सरकार पत्रकारों पर एफआईआर दर्ज करवाती है।संस्था का उद्देश्य — 25 वर्षों से मानव सेवा में अग्रणी संस्था के पदाधिकारियों के साथ मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राजेन्द्र राणा और अभिषेक राणा।
संस्था के प्रबंधक राजेन्द्र राणा ने कहा कि सर्व कल्याणकारी संस्था पिछले 25 वर्षों से निस्वार्थ भाव से जनसेवा में कार्यरत है।उन्होंने कहा कि “हमने कभी किसी व्यक्ति से धर्म, जाति या पार्टी नहीं पूछी — केवल सेवा को अपना धर्म माना।”राजेन्द्र राणा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि “प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी से जनता निराश है। न पंद्रह सौ रुपये महिलाओं को मिले, न युवाओं को रोजगार। कांग्रेस केवल झूठ के सौदे करती है।”
संस्था के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने बताया कि इस महिला सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल और सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।उन्होंने कहा कि “संस्था का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को समान अवसर और सम्मान देना है।”
