राकेश,ऊना: आज ऊना में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में करवाचौथ के बावजूद भी महिलाओं की भीड़ उमड़ी। व्रत के बाद भी लगभग 40,000 की भीड़ में करीबन एक तिहाई संख्या महिलाओं की दिखाई दी । मोदी की महिला समर्थकों ने जयराम को लाए हैं की धुन पर जयराम को लाएंगे की पैरोडी तालियों की धुन के साथ गाई और साथ ही उस पर नृत्य भी किया । इन महिलाओं ने एक सुर में पीएम मोदी की ओर से महिलाओं को दिए गए सम्मान और उनके लिए चलाई गई योजनाओं के समक्ष करवा चौथ का व्रत भी कोई बाधा नहीं होने की बात कही।
रैली में आई महिलाओं ने मोदी के प्रति स्नेह का भी दावा किया और हिमाचल प्रदेश के अगले विधानसभा चुनावों में भी मोदी के नाम पर ही वोट दिए जाने की बात कही, जबकि राम मंदिर निर्माण को महिलाओं की आस्था और भावना से जुड़ा हुआ निर्णय बताते हुए इसका श्रेय भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया ।
