राहुल चावला,धर्मशाला: प्रदेश में दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से अब हालात बिगड़ते हुए नज़र आ रहे हैं। भारी बारिश के चलते धर्मशाला में कमजोर पेड़ टूटने लगे हैं। आज सुबह शिक्षा बोर्ड कॉलोनी धर्मशाला के परिसर में चीड़ का पेड़ भारी बारिश के चलते गिर गया हैं।
पेड़ गिरने से एक कार समेत कॉलोनी की दीवारों को भी नुकसान पहुंचा हैं। कॉलोनी निवासियों की मानें तो यहां दर्जनों ऐसे पेड़ कॉलोनी के लिए बने हुए हैं जो कभी भी गिर सकते हैं। ऐसे में लोग यहां ख़तरे के साये में जीने को मजबूर हैं। अगर वो पेड़ गिरे तो कॉलोनी में रहने वालों को भी जान माल का नुकसान हो सकता हैं।
यहां स्थानीय लोगों का कहना हैं कि कई बार नगर निगम को आगाह करने के बावजूद भी निगम प्रशासन नहीं जागा हैं। भारी बारिश के बीच अब कॉलोनी निवासियों की सांस गले में अटकी हुई हैं।
