बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – बिलासपुर में लगातार दो दिनों से हो रही तेज बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। एक और जहां फोरलेन पर भूस्खलन हुआ है,वहीं नेशनल हाईवे पर जगह-जगह पर पत्थर पड़े हुए हैं।
प्रसाशन ने भी लोगों को एनएच पर ही सफर करने की हिदायत दी है। बताया जा रहा है कि लैंड स्लैडिंग के चलते लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों द्वारा मिट्टी, पत्थरों को हटाया जा रहा है । जहां पर लैंडस्लाइड हुई है,वहां पर मशीनें तैनात कर दी गई है। सड़क मार्गों को खोला जा रहा है। वही जिला प्रशासन के द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है कि 2 दिनों से हो रही बारिश के चलते लैंडस्लाइड सड़कों पर हो रही है। सभी पर्यटक मनाली चंडीगढ़ सड़क मार्ग पर अपने वाहनों को सुरक्षित चलाएं। उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि फोरलेन सड़क मार्ग लैंडस्लाइड के चलते बंद है । उन्होंने हिदायत दी है कि लोग एनएच चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग का ही प्रयोग करें ।
