सुजानपुर | सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने एक बार फिर सरकार पर जोरदार हमला बोला है। राजेंद्र राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने देश में भ्रष्टाचार के मामले में पहला खिताब हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार वो सारे काम कर रही है, जो अब तक किसी भी सरकार ने सोचे तक नहीं थे। कांग्रेस सरकार के शासन में संविधान की धज्जियां उड़ाने वाले सभी गलत काम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के हर एक गलत काम पर अपनी नजर बनाए हुए हैं और आने वाले समय में पार्टी,भ्रष्टाचार के कई मामले उजागर करेगी।
राजेंद्र राणा ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार के मामलों में इतना इज़ाफा हो चुका है कि अब कांग्रेस सरकार किस सत्ता में रहते हुए हर एक दिन हिमाचल प्रदेश के इतिहास में काला अध्याय के रूप में शामिल हो चुका है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के एक SDO का तबादला होने के बाद न तो नया SDO लगाया गया और न ही साथ लगते क्षेत्र के SDO को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया। उल्टा, एक ऐसे JAE को SDO का कार्यभार सौंप दिया गया है जिसे न तो एसडीओh के कार्य का कोई अनुभव है, न प्रशासनिक समझ और न ही कोई योग्यता। नतीजतन सुजानपुर में विकास संबंधित सभी महत्वपूर्ण काम ठप हो गए हैं, लेकिन सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
राजेंद्र राणा ने सवाल उठाया कि ऐसा काम करवाने वाला कांग्रेस का वह नेता कौन है जो सुजानपुर में नया एसडीओ नहीं लाना चाहता ? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए कि आखिर किस दबाव में आकर वह संविधान से हटकर ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं ?
राजेंद्र राणा ने कहा कि आज सुजानपुर ही नहीं, पूरा प्रदेश कांग्रेस सरकार की जनविरोधी और अराजक कार्यशैली से तंग आ चुका है। उन्होंने कहा कि जनता अब इस सरकार से छुटकारा पाना चाहती है और वह दिन दूर नहीं जब जनादेश के जरिए यह सरकार अपने किए की सजा पाएगी।
