By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी में विकास कार्य पूर्व कांग्रेस सरकार की देन…मुंबई से आई मोहतरमा को नहीं है जानकारी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी में विकास कार्य पूर्व कांग्रेस सरकार की देन…मुंबई से आई मोहतरमा को नहीं है जानकारी
himachalpolitical

मंडी में विकास कार्य पूर्व कांग्रेस सरकार की देन…मुंबई से आई मोहतरमा को नहीं है जानकारी

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/05/30 at 10:02 AM
Share

कुल्लू:मनमिंदर अरोड़ा (TSN)-जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस टिकट के लिए कांग्रेस पार्टी ने हमे यह निर्देश दिया और हमने पार्टी का निर्णय स्वीकार किया। आज यहां के मुद्दों और विकास की बात को लेकर गांव गांव का दौरा कर रहे है और आम जनता भी विकास ही चाहती है। जिला कुल्लू देश की राजनीति में अहम स्थान रखता है और यहां के विकास को कभी पिछड़ने नही दिया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह सभी की उम्मीदों पर खरा उतरेगा और मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी बड़े मुद्दों को प्रमुखता से हल किया जाएगा। लेकिन आज मुंबई से आई एक मोहतरमा जिसे यहां की कोई जानकारी नही है। वो मुझसे सवाल कर रही है कि क्या काम मंडी में किये गए है।

अटल टनल का कार्य भी पूर्व कांग्रेस सरकार ने किया था शुरू

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जो आई आई टी मंडी में स्थापित है,वो पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के प्रयासों से हुआ है। मेडिकल कॉलेज भी कांग्रेस सरकार के द्वारा लाया गया है और इसे पूरा भी किया गया। उन्होंने कहा कि कुल्लू में देवनीति पर सभी लोग विश्वास करते है और मेने भगवान बिजली महादेव का भी आशीर्वाद लिया है। ऐसे में आने वाले समय मे जिला कुल्लू में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा और इस संकल्प को पूरा किया जाएगा। इसके अलावा भुभु जोत और जलोड़ी टनल के कार्य को भी जल्द पूरा किया जाएगा। अटल टनल का कार्य भी पूर्व कांग्रेस सरकार के द्वारा ही शुरू किया गया था। ताकि लाहौल घाटी की जनता को बर्फबारी के दौरान दिक्कत का सामना न करना पड़े। आज नाम तो बदले जा रहे है लेकिन पीएम मोदी अटल टनल के भीतर किस व्यक्ति के लिए हाथ हिला रहे थे वो बात आज तक कोई समझ नही पाया है।

मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए विक्रमादित्य सिंह ने बताया अपना विज़न

विक्रमादित्य सिंह ने कहा की आज भाजपा को क्या जरूरत पड़ी कि उन्हें पैराशूट के माध्यम से कंगना को चुनावी मैदान में उतारना पड़ा। भाजपा के पूर्व सांसद महेश्वर सिंह का टिकट भी भाजपा के नेताओं द्वारा काटा गया। आज इस बात का जवाब जनता चाहती है लेकिन भाजपा आज तक इसका जबाब नही दे पाई है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्होंने पांच संकल्प लिए है। जिसमे मंडी संसदीय के लिए मंडी शहर को स्मार्ट सिटी बनाना, मंडी संसदीय क्षेत्र में कोई भी आवारा पशु सड़क पर नजर नही आएगा। इसके अलावा भुभु टनल, जलोड़ी जोत टनल सहित ब्यास नदी के तटीय करण के मुद्दे को प्रमुखता से हल किया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वीरवार को सीएम योगी आदित्यनाथ कुल्लू आ रहे हैं तो जनता इस बात का जबाव चाहती है कि कंगना के खानपान पर जो बातें बाहर आ रही है उस पर भाजपा का क्या कहना है। क्योंकि भाजपा हिंदुत्व की बात करती है लेकिन हमें किसी से हिंदुत्व का प्रमाण पत्र लेने की कोई आवश्यकता नहीं है। जनता आज इस बात को बखूबी समझती है कि कौन नेता किसके हक की बात कर रहा हैं।

TAGGED: Kullu congress candidate vikramaditya singh
Chandrika May 30, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा पर भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप…सुक्खू सरकार से मांगा जवाब
Next Article पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने भाजपा पर साधा निशाना…युवा बेरोजगार, आय भी हुई कम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?