By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धर्मपुर में विकास कार्यों को मिलेगी गति, केंद्र से 58.25 करोड़ की राशि स्वीकृत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > धर्मपुर में विकास कार्यों को मिलेगी गति, केंद्र से 58.25 करोड़ की राशि स्वीकृत
himachalpolitical

धर्मपुर में विकास कार्यों को मिलेगी गति, केंद्र से 58.25 करोड़ की राशि स्वीकृत

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/09/29 at 6:26 PM
Share

मंडी-: धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार की ओर से 58 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत किए जाने पर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर ने केंद्र सरकार और संबंधित नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस राशि से क्षेत्र में सड़क, पेयजल, पुलों समेत विभिन्न विकास कार्यों को गति मिलेगी।रजत ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर तथा केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि स्वीकृत राशि का उपयोग निर्धारित विकास कार्यों के लिए ही किया जाना चाहिए।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से आग्रह किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो। साथ ही स्वीकृत धनराशि को दूसरे कार्यों में स्थानांतरित करने के बजाय संबंधित योजना के तहत ही खर्च किया जाए।

मौके पर निरीक्षण कर सुनिश्चित करें गुणवत्ता

रजत ठाकुर ने कहा कि फील्ड इंजीनियर और विभागीय अधिकारी समय-समय पर मौके पर जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की निगरानी केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि मौके पर जाकर सामग्री, गुणवत्ता और निर्धारित मापदंडों की जांच की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिन कार्यों के लिए राशि स्वीकृत हुई है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए, ताकि इसका लाभ क्षेत्र के लोगों को समय पर मिल सके।

विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रस्तावित राशि

रजत ठाकुर के अनुसार धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़कों और विकास कार्यों के लिए राशि का प्रावधान किया गया है। इसमें खाला क्षेत्र के लिए 20 करोड़ रुपये, धर्मपुर-संधोल मार्ग के लिए 10 करोड़ रुपये, धर्मपुर-मढ़ी-लौंगणी क्षेत्र के लिए 5 करोड़ रुपये, संधोल-टीहरा क्षेत्र के लिए 12 करोड़ रुपये तथा गरली-पपलोग क्षेत्र के लिए 11 करोड़ रुपये शामिल हैं।उन्होंने कहा कि धर्मपुर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की जरूरत है और उपलब्ध धनराशि का पारदर्शी एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से आग्रह किया कि स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जाए, ताकि विकास कार्यों का प्रत्यक्ष लाभ स्थानीय जनता को मिल सके।

TAGGED: Mandi BJP working committee member
Chandrika September 29, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ाने की मांग, टूटी शिलान्यास पट्टिका फिर लगाने का आग्रह
Next Article बल्ह में टिकट को लेकर सियासी घमासान, संजीव गुलेरिया ने विधायक इंद्र सिंह गांधी पर बोला हमला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बल्ह में टिकट को लेकर सियासी घमासान, संजीव गुलेरिया ने विधायक इंद्र सिंह गांधी पर बोला हमला

Ago

चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ाने की मांग, टूटी शिलान्यास पट्टिका फिर लगाने का आग्रह

Ago

वर्ल्ड रेबीज डे पर 316 कुत्तों का टीकाकरण, 15 दिन में 1000 का लक्ष्य

Ago

बिलासपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, चुनावी पारदर्शिता को लेकर उठाए सवाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?