नीरज डोगरा, शिमला: भाजपा के आंतरिक सर्वे से हुए खुलासे के अनुसार प्रदेश में इस बार भी बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। यह दावा शिमला में भाजपा प्रदेश चुनाव सह प्रभारी देवेंद्र राणा ने प्रेस वार्ता के दौरान किया है। उन्होंने कहा है की हिमाचल में बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जो प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं उसके आंकलन के आधार पर भाजपा इस बार रिवाज बदलेगी और बहुमत से फिर से हिमाचल में सरकार बनेगी।
देवेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार के डबल इंजन के विकास पर विश्वास किया है ओर पार्टी के आंतरिक सर्वे व दूसरे विभिन्न सोर्सेज़ के सर्वे के आधार पर भाजपा की फिर से हिमाचल में सरकार बन रही रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लगातार कमजोर हो रहे ढांचे से नेता बीजेपी में शामिल हो रही है।
वहीं देवेंद्र राणा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने खरगे के बयां पर तंज कसते हुए कहा कि खरगे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रुप में केवल भरत की भूमिका अदा करने आए हैं। सेंस ऑफ एंटाइटलमेंट केवल गांधी परिवार के पास ही है। खरगे केवल कुर्सी खाली है तो कुछ दिन के लिए खड़ावें पकड़ने के लिए आए हैं, लेकिन देश के लोगों ने सेंस ऑफ एंटाइटलमेंट को नकारा है। उन्होंने कहा कि लोगों की पसंद का व्यक्ति ही देश में राज करेगा जो भाजपा के प्रधानमंत्री के रुप में नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।
