By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जानिए इस बार मुख्य सचिव आरडी धीमान कब करेंगे अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का शुभारंभ
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > festival > जानिए इस बार मुख्य सचिव आरडी धीमान कब करेंगे अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का शुभारंभ
festivalhimachalpoliticalReligion

जानिए इस बार मुख्य सचिव आरडी धीमान कब करेंगे अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का शुभारंभ

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/10/27 at 11:08 AM
Share

नाहन/देवेन्द्र कुमार: अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का शुभारंभ आगामी 3 नवम्बर को हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव आर.डी. धीमान करेंगे। वह दोपहर एक बजे ददाहू पहुंच जाएंगे और सवा एक बजे भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा का शुभारंभ करेंगे। दोपहर में वह खेलकूद प्रतियागिताओं का उदघाटन करने के उपरांत सांय 6 बजे अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे। उपायुक्त आर.के. गौतम ने श्री रेणुकाजी मेले की तैयारियों को लेकर आज उनके कार्यालय सभागार में एक बैठक आयोजित की। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला इस साल बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। दो साल कोरोना महामारी के चलते सांस्कृतिक गतिविधियों सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जा सका।

पांच नवम्बर को महिलाओं का अलग से होगा विशाल दंगल

उपायुक्त ने कहा कि मेले के दूसरे दिन चार नवम्बर को पुरूषों का विशाल दंगल होगा जिसमें विजेता व उप-विजेता को आकर्षक इनाम दिया जाएगा। दंगल में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू व कश्मीर, उत्तर प्रदेश , उत्तराखण्ड व दिल्ली से अनेक नामी पहलवानों के आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा पहली बार महिलाओं की अलग से कुश्ती प्रतियोगिता पांच नवम्बर को आयोजित की जाएंगी। विजेता को 51 हजार रुपये जबकि उप-विजेता को 31 हजार रूपये के आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को दंगल में भाग लेने की अपील की है।

गौतम ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में कब्बडी, वॉलीबाल, बास्केटबॉल व बैडमिंटन जैसी प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के लिये ट्राफी सहित आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। ये प्रतियोगिताएं मेले के सभी छः दिनों तक चलेंगी। इसके लिये उपायुक्त ने समितियों का गठन भी किया। उन्होंने कहा कि समस्त पदाधिकारी अभी से प्रतियागिताओं को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के कार्य में जुट जाएं।

सांस्कृतिक संध्याएं मेले के मुख्य आकर्षण

उपायुक्त ने कहा कि सांस्कृतिक संध्याएं मेले के मुख्य आकर्षण होंगी। इसके लिये उन्होंने अभी से कलाकारों का चयन करने के लिये समिति को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला के कलाकारों को विशेष अधिमान दिया जाएगा। इसके साथ जाने-माने हिमाचली कलाकारों की प्रस्तुतियां भी हर रोज होंगी। उन्होंन कहा कि प्रत्येक संध्या को एक विशेष थीम दिया गया है। 3 नवम्बर को हिंदी स्टार नाईट होगी जिसमें हारमॉनी आफ द पाइन्स मुख्य रूप से परफोर्म करेंगे। भगवान परशुराम जी का जीवन वृतांत भी इसी दिन आयोजित किया जाएगा। दूसरे दिन सिरमौरी नाईट होगी जिसमें विशुद्ध रूप से सिरमौर के कलाकारों को अवसर प्रदान किया जाएगा। तीसरी संध्या पांच नवम्बर को पंजाबी नाईट होगी। जबकि 6 नवम्बर को हिमाचली नाईट में हिमाचल के जाने-माने कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। सात नवम्बर को भारतीय संस्कृति के दर्शन होंगे जिसमें देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी।

60 कलाकारों का चयन ऑडिशन से किया जाएगा

उपायुक्त ने कहा कि 60 कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा। ये ऑडिशन आगामी 31 अक्तूबर को नाहन में होंगे। इसके लिए अलग से सूचना दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार गायन में ‘द सिरमौर सिंगर’ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। आर.के. गौतम ने कहा कि 8 नवम्बर को अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का समापन राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर करेंगे। इस दिन वह स्मारिका का विमोचन भी करेंगे।

TAGGED: Chief Secretary RD Dhiman, inaugurate, International Shree Renukaji Fair
admin October 27, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कसोल में बेंगलुरु के पर्यटक की बेरहमी से हत्या, जानिए क्या रही वजह
Next Article देवेंद्र राणा बोले- कांग्रेस के लगातार कमजोर हो रहे ढांचे से हिमाचल में बदलेगा रिवाज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वदेशी अपनाकर ही आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य होगा साकार : विनय शर्मा

Ago

धर्मशाला नगर निगम के तीन पार्षदों पर सरकारी भूमि अतिक्रमण की पुष्टि, रिपोर्ट सरकार को भेजी

Ago

महासू प्रशिक्षण अभियान में डॉ. राजीव बिंदल का कांग्रेस सरकार पर हमला, विकास और लोकतंत्र के मुद्दों पर घेरा

Ago

सीवरेज कार्य के बाद सड़क की बदहाली से बढ़ी परेशानी, बारिश में दुकान में घुसा पानी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?