सोलन/योगेश शर्मा: शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन भी मन्दिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। सोलन में भी मां शूलिनी के मंदिर में सुबह से ही भक्त पहुंचने शुरू हो गए। अष्टमी के दिन भक्तों ने मां के मंदिर में शीश नवाया। माता शूलिनी मन्दिर में आकर श्रद्धालु कंजक पूजन भी कर रहे है। इस दौरान मंदिर में माता के दर्शनों के लिए सुबह से भीड़ लगी हुई है। श्रद्धालु सुबह से ही भारी संख्या में मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर माता की आराधना कर रहे है।
अष्टमी के दिन मन्दिर आए श्रद्धालुओं ने कहा कि कोरोना के चलते 2 साल बाद वे लोग बेहतर तरीके से मंदिर में आकर माता रानी के दर्शन कर पा रहे हैं। सोलन शहर के अधिष्ठात्री देवी माता शूलिनी है। ऐसे में सोलन के साथ लगते क्षेत्रों में भी माता रानी का आशीर्वाद सदैव बना रहता है। उन्होंने कहा कि आज मंदिर में आकर कंजक पूजन कर उनके द्वारा माता की आराधना की गई है और कामना की है कि सभी लोगों पर माता का आशीर्वाद बना रहे।
अष्टमी पर शूलिनी मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता, कंजक पूजन कर भक्तों ने की मां की अराधना
Leave a comment
Leave a comment
