बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में श्रद्धालुओं ने दुर्गा अष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया। अष्टमी के इस पावन उपलक्ष पर पंजाब हिमाचल हरियाणा दिल्ली यूपी बिहार और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ मंदिर के कपाट रात्रि 2:00 बजे खोल दिए गए । रात्रि 2:00 बजे से ही श्रद्धालु लंबी-लंबी कतारों में लगकर माताजी के जयकारे लगाते हुए दर्शन किए।

मंदिर के मुख्य पुजारी नवदीप गौतम ने भी दुर्गा अष्टमी के इस पावन पर्व पर विधिवत रूप से पूजा अर्चना की और हवन यज्ञ कर कन्या पूजन किया। उसके उपरांत मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने भी मंदिर परिसर में स्थित पौराणिक हवन कुंड में हवन किए और आहुतियां डालकर कन्या पूजन किया और माताजी का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं में दुर्गा अष्टमी को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला पूरा मंदिर परिसर माताजी के जयकारों के साथ गूंजे मान रहा।
श्रद्धालु पहली पौड़ी से दंडवत होते हुए पहुंचे मां के दरबार
दुर्गा अष्टमी के इस पावन पर्व पर देश के कोने-कोने से पंजाब हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश और हिमाचल से काफी संख्या में श्रद्धालु माताजी के मंदिर में पहुंचे। कुछ श्रद्धालु पहली पौड़ी से दंडवत होते हुए माताजी के दरबार तक पहुंचे। उनका कहना है कि माता उनकी हर मनोकामना पूरी करती है और उन पर अपनी दया दृष्टि बनाए रखती है । वह हर साल इसी तरह माता जी के मंदिर में पहुंचकर दर्शन करते हैं और माता जी का शुभ आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

