बिलासपुर (सुभाष ठाकुर): विश्व विख्यात शक्तिपीठ नैना देवी में नव वर्ष मेला के दौरान 35 लाख रूपए का चढ़ावा चढ़ा । 5 दिन तक चले इस मेले में जहां पर 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने माताजी के दर्शन किए तो वहीं नव वर्ष का शुभारंभ किया। वहीं पर माताजी के दरबार में श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर चढ़ावा भी चढ़ाया।
मंदिर न्यास के काउंटर इंचार्ज विनय शर्मा ने बताया कि मंदिर न्यास को चढ़ावे के रूप में 5 दिवसीय नववर्ष मेला के दौरान 34 लाख 93 हजार 842 रुपए नगद सोना 40 ग्राम 750 मिली ग्राम ,चांदी 3 किलो ग्राम 500 ग्राम चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए जबकि विदेशी मुद्रा के रूप में usa 105 डॉलर , यूएई 10 दिराम , प्राप्त हुए ।मेला अधिकारी राजकुमार ठाकुर ने बताया कि मेला सुख शांति के साथ संपन्न हो गया।
