बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में श्रद्धालुओं की आस्था का नजारा देखने को मिला। जब श्रद्धालु कठिन यात्रा करके माता के दरबार में पहुंचे। तीन दिन का सफर पेट के बल चल कर, 125 से ज्यादा श्रद्धालु पंजाब धुरी से सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करके माता श्री नैना देवी के दरबार में पहुंचे। पंजाब धुरी के श्रद्धालु हर वर्ष श्राद्ध पक्ष के दौरान माता के दरबार में दंडवत यात्रा करके पहुंचते हैं और अखंड ज्योत साथ में लेकर आते हैं, यह इनकी 23 बीं यात्रा हैं।
श्रद्धालुओं का कहना है कि वह विश्व कल्याण के लिए भाईचारे हेतु यात्रा हर वर्ष करते आ रहे हैं। भक्त सोहन लाल उनके परिवार शिष्य अगुवाई में यह यात्रा चलती है, जिसमें लगभग 100 से ज्यादा श्रद्धालु दंडवत करते हुए मां के दरबार में पहुंचते हैं। हालांकि रास्ता लंबा है सैकड़ों किलोमीटर का सफर है, लेकिन माता श्री नैना देवी जी की ऐसी कठिन यात्रा करने के लिए उन्हें बल प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि रास्ते में उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आती और बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से मनोबल के साथ यह यात्रा पूर्ण होती है।

