बीबीएन : जगत सिंह -उप मंडल नालागढ़ के तहत पहाड़ी हल्के में पिछले दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है । यहां लोगों के घर टूटने की कगार पर आ चुके हैं ।
ताजा मामला कुंडलू पंचायत का है, जहां पर एक गरीब परिवार पर बारिश कहर बनकर बरसी है ।पिछले कई दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण गरीब परिवार का आशियाना जगह-जगह से टूट चुका है और अब गिरने की कगार पर आ चुका है । पीड़ित परिवार की मदद के लिए पूरे गांव के लोग एकत्रित होकर आगे आए और उनकी ओर से पीड़ित परिवार के घर का जरूरी सामान गुरुद्वारा साहिब में शिफ्ट करवा दिया है और अब पीड़ित परिवार भी साथ लगते गुरुद्वारा साहिब में रहने को मजबूर है । पीड़ित परिवार के सदस्यों ने सरकार और प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है और रहने, खाने-पीने और पशुओं के लिए भी उचित व्यवस्था की मांग उठाई है।
