मंडी (परी शर्मा): हिमाचल के मंडी जिला के उपमंडल पधर के हिमरी गंगा में आस्था का पवित्र स्नान मेला सोमवार को हर्षाेल्लास से मनाया गया। लोगों ने भारी तादात में पहुंच कर पवित्र स्नान किया। वही सुरक्षा के तौर पर जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात रहा। यातायात सुचारू रखने के लिए वन वे ट्रैफिक व्यवस्था की गई। निःसंतान दंपतियों सहित अन्य श्रद्धालुओं द्वारा पवित्र स्नान के बाद मनौतियां मांगने और चढ़ाने का दौर दिन भर चलता रहा। मिनी कुंभ के नाम से विख्यात पद्धर उपमंडल की ग्राम पंचायत सियून का प्रसिद्ध एक दिवसीय हिमरी गंगा मेला सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। मेले में पवित्र स्नान के लिए हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं का तांता दिन भर लगा रहा।
हिमरी गंगा में तिल धरने की जगह भी नही थी, भारी मात्रा में लोग पवित्र स्नान करने के लिए पहुंचे थे। निःसंतान दंपतियों सहित अन्य श्रद्धालुओं द्वारा पवित्र स्नान के बाद मनौतियां मांगने और चढ़ाने का दौर दिन भर चलता रहा। नवविवाहित महिलाओं ने हिमरीगंगा सरोवर में आंचल पसार कर संतान प्राप्ति की मन्नत मांगी। यह स्थान निसंतान महिलाओं के लिए भी विशेष महत्व रखता है। नि: संतान महिलाएं पानी के स्त्रोत में अखरोट फैंकती हैं और नीचे की तरफ अपने दुपट्टे को लेकर खड़ी हो जाती हैं। ऐसी मान्यता है कि भाग्य से जिस महिला के पास अखरोट आकर गिरता है उसे संतान प्राप्ति होती है। हिमर गंगा मेले में श्रद्धालुओं ने सजी दुकानों में जमकर खरीददारी भी की। धार्मिक स्थल हिमरीगंगा में दिन भर जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ से यहां जगह भी छोटी पड़ गई। हालांकि सुरक्षा को लेकर पधर पुलिस के साथ साथ जिला पुलिस का दल भी दिन भर पद्धर से लेकर हिमरीगंगा तक तैनात रहा।
मेले में 50 पुलिस जवानों की डयूटी लगाई गई
द्रंग पुलिस थाना से एएसआई तिलक राज ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से मेले में 50 पुलिस जवानों की डयूटी लगाई गई है। ट्रेफिक सुचरू रहे इसके लिए 20 जवानों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं को आवाजाही के लिए किसी असुविधा का सामना ना करना पड़े इसके लिए निगम ने पद्धर से हिमरीगंगा के लिए सरकारी बसें भी चलाई। इसके अलावा लोगों को ट्रैफिक जाम से भारी परेषानियों का सामना करना पड़ा।
